{"_id":"6450fb37dfc59a2b5e0fd798","slug":"if-you-vote-with-fake-aadhaar-card-and-id-you-will-have-to-go-to-jail-shamli-news-c-26-1-sal1001-2530-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: फर्जी आधार कार्ड और आईडी से वोट डाला तो जाना पड़ेगा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: फर्जी आधार कार्ड और आईडी से वोट डाला तो जाना पड़ेगा जेल
विज्ञापन
-प्रत्येक बूथ पर एक्सपर्ट पुलिसकर्मी मोबाइल एप से करेंगे वैरीफिकेशन
-पकड़े जाने पर खानी पड़ेगी फर्जी वोट डालने वाले को जेल की हवा
कैराना। निकाय चुनाव में इस बार कोई भी मतदाता फर्जी आधार कार्ड अथवा आईडी से वोट नहीं डाल सकेगा। अगर किसी ने फर्जी आईडी, आधार कार्ड से वोट डालने का प्रयास किया तो उसे जेल की हवा खानी पड़ेगी।
पिछले कुछ चुनाव में फर्जी आधार कार्ड अथवा वोटर आई कार्ड से फर्जी वोट डालने की शिकायतें मिल रही थीं। वहीं इस बार पुलिस प्रशासन ने फर्जी आधार कार्ड और फर्जी आईडी से वोट डालने पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने का इंतजाम कर लिया है। इस बार निकाय चुनाव में प्रत्येक बूथ पर एक एक्सपर्ट पुलिसकर्मी होगा, जिसके मोबाइल में एक एप्लीकेशन होगी। मोबाइल की एप्लीकेशन से पुलिसकर्मी संदिग्ध मतदाता के आधार कार्ड का क्यूआर कोड स्कैन करेगा। अगर आधार कार्ड सही है तो कार्ड धारक का नाम, पिता का नाम, वार्ड संख्या, उम्र और एड्रेस के साथ ही अन्य सभी जानकारी मोबाइल पर आ जाएगी। अगर मतदाता के पास आधार कार्ड फर्जी हुआ तो मोबाइल ऐप तुरंत पुलिसकर्मी को बता देगा। इसके बाद पुलिस फर्जी मतदाता को हिरासत में ले लेगी। इसके अलावा पुलिसकर्मी के पास आंखों की रेटिना स्कैन करने का कैमरा भी होगा, जिसके द्वारा आंखों की रेटिना का फोटो लेकर उसे साइबर एक्सपर्ट के पास भेजा जाएगा ताकि उस व्यक्ति का सही नाम और पता लगाया जा सके। कोतवाली प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि नगरपालिका के सभी बूथों पर आधार कार्ड और आईडी की जांच करने के लिए विशेष पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। अगर कोई मतदाता फर्जी आईडी अथवा फर्जी आधार कार्ड पर वोट डालता पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।