फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   If you throw garbage on the road, you will have to pay fine.

Shamli News: सड़क पर कूड़ा फेंका तो देना पड़ेगा जुर्माना

Thu, 02 Feb 2023 09:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 02 Feb 2023 09:36 AM IST
विज्ञापन
If you throw garbage on the road, you will have to pay fine.
शामली। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय 2.0 के तहत नगरीय निकायों में नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और शहरों के सुंदरीकरण के लिए डोर टू डोर अभियान शुरू किया गया है। शासन के निर्देश पर यह अभियान 31 मार्च तक तीन चरणों में चलाया जाएगा। तीसरे चरण में जो लोग स्वच्छता अभियान में सहयोग नहीं करेंगे और घरों से बाहर गली में या सड़क पर कूड़ा फेंका तो, उनके विरुद्ध नगरपालिका चालान कर जुर्माना वसूल करने की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

शासन ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगरीय निकायों में एक फरवरी से 31 मार्च तक डोर टू डोर अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान तीन चरणों में चलाया जाएगा। पहला चरण एक फरवरी से 15 फरवरी तक चलेगा, जिसमें पालिका की टीम घर-घर जाकर नागरिकों से अपील करेगी कि वह स्वच्छता अभियान में सहभागिता करें और सुबह दस बजे तक घर में अलग-अलग इकट्ठा किए गए सूखा व गीला कूड़े को संबंधित कर्मचारियों को दें।
विज्ञापन

दूसरे चरण में 16 फरवरी से तीन मार्च तक इसी तरह डोर टू डोर जागरूकता अभियान स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के सदस्यों के साथ चलाया जाएगा। तीसरा चरण चार मार्च से 31 मार्च तक चलेगा। इस चरण में नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही स्वच्छता अभियान में सहयोग न करने वाले वल्क वेस्ट जेनरेटर, हाउस होल्ड और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की निगरानी की जाएगी। अगर कोई घरों से बाहर गली में, नाली में या सड़क पर कूड़ा फेंकते हुए पाया जाता है तो पालिका अधिकारी उनके विरुद्ध चालान की कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद शामली के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पालिकाकर्मियों की टीमें बनाकर डोर टू डोर अभियान शुरू कर दिया गया है। इस अभियान के तहत नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके बाद भी जो लोग सड़क पर, गली या नाली में कूड़ा फेंकते हुए मिलेंगे, उनसे जुर्माना वसूल किया जाएगा।

-
शहर में निकाली जागरूकता रैली
शामली। नगरपालिका परिषद कार्यालय से बुधवार को अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने डोर टू डोर अभियान की जागरूकता रैली का शुभारंभ टेंपो को हरी झंडी दिखाकर किया। रैली शहर के मुख्य मार्गों व बाजारों से निकाली गई। इस अवसर पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश कुमार सैनी व राखी यादव, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक उत्तम सिंह पूनिया, परियोजना निदेशक चांद खान, सहारनपुर से आए स्पेस सोसायटी के परियोजना निदेशक मदन भारती, सुपरवाइजर सोनाली, पालिका के स्वच्छता ब्रांड अंबेसडर निशिकांत संगल, सुपरवाइजर दीपक चंद्रा, प्रवीण वाल्मीकि, शशिकांत पालीवाल, अश्वनी, अमित, अंकुर शर्मा, आशीष कुमार, विजय कुमार, धर्मवीर, पंकज चावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed