{"_id":"60bfb0608ebc3ed0a8126961","slug":"if-you-do-not-recover-now-then-the-infection-may-increase-shamli-news-mrt541859356","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं संभले तो फिर बढ़ सकता है कोरोना संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नहीं संभले तो फिर बढ़ सकता है कोरोना संक्रमण
विज्ञापन
अब नहीं संभले तो फिर बढ़ सकता है संक्रमण
शामली। कोरोना के केस कम होने पर प्रशासन ने बाजार खोलने की अनुमति तो दे दी, लेकिन लोग संभल नहीं रहे हैं और कोरोना के प्रति बेपरवाह बने हुए हैं। बाजारों में उमड़ रही भीड़ में कोविड-19 गाइड लाइन का पालन नहीं हो रहा है। इससे कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने का खतरा बना हुआ है।
शासन के निर्देश पर कोरोना संक्रमण कम होने पर बाजार खोलने की अनुमति सुबह सात से शाम सात बजे तक दी गई है। साथ ही शर्त यह है कि अगर कोरोना के सक्रिय केस 600 से अधिक होते हैं, तो फिर से कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियां लागू हो जाएंगी। इसलिए लोगों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि बाजार खुला रखना है तो कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी सभी एहतियात बरतनी होगी, लेकिन लोगों की बाजार खुलते ही जिस तरह से भीड़ उमड़ रही है, उससे तो लगता है कि लोगों को कोरोना की जैसे कोई परवाह नहीं है। कोरोना का डर खत्म हो गया हो, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है। अभी भी रोज कोरोना के नए केस मिल रहे हैं। इसका मतलब साफ है कि अगर भीड़ में लापरवाही बरती गई तो कोरोना फिर बढ़ सकता है। बाजार में उमड़ने वाली भीड़ में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है। बेवजह घर से निकलने वाले लोगों की संख्या भी कम नहीं है। ऐसे भी लोग हैं जो फेस मास्क नहीं लगा रहे हैं। कुछ ऐसे है तो फेस मास्क मुंह व नाक से नीचे दिखावे के लिए लगा रहे हैं।
कोट
जिले में कोरोना संक्रमण कम हुआ है, लेकिन अभी लोगों को पहले की तरह ही कोविड-19 की गाइड लाइन का पूरा पालन करना जरूरी है। इसलिए लोग सोशल डिस्टेंस के साथ फेस मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन
- डॉ. संजय अग्रवाल, सीएमओ।