फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   If you do not have blankets commotion

कंबल न मिलने पर किया हंगामा

Mon, 26 Dec 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 26 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
If you do not have blankets commotion
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। रविवार को छुट्टी के दिन तहसील में कंबल बांटे जाने की सूचना पर महिलाएं कंबल लेने के लिए तहसील पहुंचीं।  एक साथ दर्जनों महिलाओं के पहुंचने पर तहसील प्रशासन ने कंबल बांटने का काम बंद कर दिया। कई घंटे से कंबल के लिए तहसील में खड़ी महिलाएं बिफर पड़ीं। महिलाओं ने जमकर हंगामा किया, इस दौरान महिलाओं की नायब तहसीलदार से बहस भी हुई। 
विज्ञापन


 पांच दिन पहले तहसील में गरीबों को वितरित करने के लिए 1152 कंबल आए थे। रविवार को कस्बे की महिलाओं को पता चला कि तहसील में कंबल बांटे जा रहे हैं।

महिलाएं तहसील पहुंचीं तो वहां दो तीन युवक कंबल बांट रहे थे। एक साथ दर्जनों महिलाओं के पहुंचने पर युवकों ने कंबल बांटने बंद कर दिए तो महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का आरोप था कि दो बाइकों पर तहसील से कंबलों के पैकेट लेकर दो युवक गए हैं और उन्हें कंबल देने से इंकार किया जा रहा है। महिलाएं तहसील में ही बैठे नायब तहसीलदार कोमिंद्र कुमार के पास पहुंचीं और उनसे कंबल मांगे। नायब तहसीलदार ने बताया कि तहसील में कंबल नहीं बांटे गए हैं। 
विज्ञापन


हल्का लेखपाल अपने क्षेत्रों में बांटने के लिए कंबल बाइक पर लेकर गए हैं। उन्होंने महिलाओं से कहा कि कंबल लेने के लिए अपने-अपने क्षेत्र के लेखपालों को अपना नाम सूची में दर्ज कराओ, इसके बाद ही कंबल मिलेंगे। मोहसिना, फेमूना, बुंदी, असगरी, बिमला, कमला, बशीरन, नरगिस, शाहिदा, सलमा, वरीसा,आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed