फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   If the problem is not resolved then there may be conflict.

दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे: समस्या का समाधान न हुआ तो हो सकता है टकराव

Tue, 22 Mar 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
If the problem is not resolved then there may be conflict.
शामली कलक्ट्रेट में इकनॉमिक कॉरिडोर के भूमि अधिग्रहण से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण को डीएम को ज? - फोटो : SHAMLI
शामली। दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे के मुआवजा संबंधी समस्याओं का समाधान अभी तक नहीं हुआ। किसान संघर्ष समिति से जुड़े किसानों ने सोमवार को डीएम जसजीत कौर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान चेतावनी मुआवजा संबंधी मांगों का निस्तारण न होने तक एनएचएआई, कंसट्रक्शन कंपनी के अधिकारी और कर्मचारियों को खेतों में नहीं घुसने दिया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे की किसान संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल गठवाला खाप के बाबा श्याम सिंह मलिक, बुढ़ियान खाप के बाबा सतवीर सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में डीएम जसजीत कौर से मिलने पहुंचा। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की मुआवजा संबंधी समस्याओं का हल नहीं होता, तब तक भूमि पर कब्जा नहीं लिया जाए। यदि ऐसा हुआ तो किसानों और अधिकारियों के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। किसानों ने कहा कि गत सितंबर माह में प्रशासन में परिसंपत्ति के पुर्नमूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू की थी, वह भी अभी तक पूरी नहीं हुई है। जिस पर डीएम जसजीत कौर ने स्पष्ट किया कि कोई भी किसानों के खेत में नहीं घुसेगा और जल्दी ही पुर्नमूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। किसानों और अधिकारियों की एक समिति गठित की जाएगी, जो समस्या का समाधान करेगी। डीएम से मिलने वालों में किसान संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल में किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष ठाकुर वीर सिंह, सचिव विदेश मलिक, योगेंद्र प्रधान, डॉ. तेजपाल सिंह, चंद्रवीर सिंह, सुरेश राणा, हाजी तुफैल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बढ़े हुए सर्किल पर किसानों को मुआवजा नहीं मिलेगा
दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर एक्सप्रेसवे की जद में आ रहे किसानों को बढ़े हुए सर्किल रेट का मुआवजा नहीं मिलेगा। नलकूप और दूसरी समस्याओं का किसानों का अवार्ड तैयार किया जाएगा। इसके लिए एनएचएआई, कंसट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों और किसानों की एक समिति बनाई जाएगी। जो समस्याओं का निस्तारण करेगी- जसजीत कौर, डीएम शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed