{"_id":"61afae8ae36f8269b25aadfb","slug":"if-the-arrival-of-potatoes-increased-then-the-price-decreased-shamli-news-mrt568062853","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू की आवक बढ़ी तो घट गए दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू की आवक बढ़ी तो घट गए दाम
विज्ञापन
शामली गोदाम में रखी आलू की बोरियां
- फोटो : SHAMLI
आलू की आवक बढ़ी तो घट गए दाम
शामली। इस बार आलू की फसल बंपर होने से पिछले एक माह में वेस्ट यूपी के जिलों में हरियाणा-पंजाब का नया आलू आने से मंडी में भाव में गिरावट आई है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह और नए साल में आलू के भाव और लुढ़क सकते हैं।
करीब दो सप्ताह पूर्व पुराना आलू 900- 950 रुपये का 50 किलो का बोरा बिक रहा था। बाहरी नया आलू का बोरा 750-800 रुपये का बिक रहा था। खुले में 175 रुपये का पांच किलो आलू बिक रहा था। हरियाणा के शाहबाद, पीपली, कुरुक्षेत्र, लाडवा और पंजाब के होशियारपुर, खन्ना, नया शहर समेत कई शहरों से नए आलू की वेस्ट यूपी के जिलों में आवक बढ़ी है। पिछले एक माह में शामली मंडी में बाहरी नए आलू का भाव 450 रुपये से लेकर 500 रुपये का पचास किलो का बोरा बिक रहा है। मंडी आढ़ती बाबूराम सैनी का कहना है कि इस बार आलू की बंपर फसल है। पिछले एक माह में आलू के भाव लुढ़कने का कारण भी आलू की बंपर फसल है। 450 रुपये से लेकर 500 रुपये प्रति बोरा आलू का भाव है, जो मंडी में थोक में आठ रुपये से लेकर दस रुपये प्रति किलो यानि 40-50 रुपये का पांच किलो और शहर के बाजारों में दुकानों में आलू का भाव 100 रुपये किलो तक बिक रहा है।
वेस्ट यूपी के जिलों का आलू नए साल में आने से आलू के भाव और लुढ़क सकते हैं। दिसंबर के अंतिम सप्ताह और जनवरी के प्रथम सप्ताह में बंपर फसल होने से 200-250 रुपये का 50 किलो का बोरे के भाव आ सकते हैं। किसान चौधरी राजेश मुखिया का कहना है कि पंजाब का नया आलू आ जाने से स्टोर में जो पुराना आलू रखा हुआ है, उसकी कीमत 100 से 150 रुपये प्रति बोरा कम हो गई है। यहां पर अभी तक आलू की फसल तैयार नहीं है। किसान हाजी साजिद मलिक का कहना है की नए आलू के आने से पुराने आलू का दाम नीचे आ गया है और यहां की फसल को तैयार होने में अभी समय है। इसीलिए किसान को पुराना आलू कम दामों पर बेचना पड़ रहा है।