फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   If someone attacks, shout out loud

अगर कोई हमला करे तो जोर से चिल्लाएं

Sat, 09 Dec 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Sat, 09 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
If someone attacks, shout out loud
education - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। महिला सशक्तीकरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुच्चाखेड़ी के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में इंटर की छात्राओं ने भी महिला सशक्तीकरण के तहत प्रतिभाग किया। वहीं महिला सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत कैराना कोतवाली एसएसआई अमन सिंह ने विद्यालय पहुंचकर छात्राओं को सुरक्षार्थ के कुछ टिप्स दिए।
विज्ञापन


बताया कि यदि किसी छात्रा पर कोई हमला कर रहा है तो सबसे पहले शोर मचाएं। जितनी तेजी हो सके चिल्लाएं इससे सामने वाले का हौसला टूट जाता है और आसपास के लोग भी रक्षा करने के लिए आ जाते हैं। यदि कोई गंभीर स्थिति आती है तो दिमाग को संतुलित रखे। घबराने से सामने वाला हावी हो जाता है।
विज्ञापन


अपने बचाव के लिए जो भी चीज हाथ में हो उससे हमला कर दें। अपने बचाव में की गई कार्रवाई अपराध की श्रेणी में नहीं आती है। ऐसी स्थिति में महिलाओं व छात्राओं को पुलिस का 100 नंबर व महिला हेल्प लाईन 1090 नंबर मोबाइल की फर्स्ट डायल में रखना चाहिए। कार्यक्रम में छात्राओं ने भी अपने मन के विचार पुलिस अधिकारी के साझा किये। कार्यक्रम मे प्रधानाध्यापक प्रेम सिंह, गणपतसिंह, दीपक, पीयूष, बेबी, राजकुमार, श्यामसिंह, बिजेंद्र, नाजिम, विद्यालय की समस्त छात्राएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कस्बा जलालाबाद के रेलवे रोड स्थित गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज में महिला सशक्तीकरण सप्ताह के तहत कार्यक्रम हुआ। इस दौरान गोष्ठी आयोजित जागरूकता रैली भी निकाली गई।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में पुलिस इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर पवन कुमार सैनी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। बताया कि किसी भी घटना के होने पर छात्राओं को घबराने की जरूरत नहीं, बल्कि डटकर मुकाबला करना सीखें। भारत में नारी को बराबर का सम्मान दिया गया है।

कोई भी नारी के सम्मान के साथ अप्रिय घटना घटित करना चाहता है तो उससे मजबूती के साथ निपटना है। प्रधानाचार्या सरोज बाला, संतोष शर्मा, एल्पाइन के प्राचार्य अमितेष शर्मा ने भी नारी सशक्तीकरण पर छात्राओं को जागरूक किया। इसके बाद कालेज से जागरूकता रैली शुरू हुई, जो कस्बा के मुख्य मार्ग से होते हुए वापस गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज पर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज और एल्पाइन कॉलेज की छात्राएं हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुई थीं।


शहरवासियों को किया जागरूक
शामली। महिला सशक्तीकरण सप्ताह के तहत शहर में जागरूकता रैैली निकाली गई। पूरे जिले में चार दिसंबर से महिला सशक्तीकरण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को शहर के जैन कन्या इंटर कॉलेज, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, सरस्वती कन्या इंटर कॉलेज की पांच सौ छात्राएं कोतवाली पहुंची। यहां अधिकारियों ने उन्हें जागरूक किया। करीब एक बजे कोतवाली से जागरूकता रैली को एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा ने हरी झंडी देकर रवाना किया। रैली नगर में शिव चौक, मेन बाजार से होती हुई हनुमान धाम पर आकर संपन्न हुई। रैली के दौरान छात्राओं ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान एएसपी जगदीश शर्मा, सीओ सिटी एके सिंह, सीओ कैराना रवि प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed