फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   If Shahrukh is questioned, many secrets should be revealed

शाहरुख से हो पूछताछ तो खुलें कई राज

Wed, 04 Mar 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
If Shahrukh is questioned, many secrets should be revealed
शाहरुख से हो पूछताछ तो खुलें कई राज
विज्ञापन

शामली। दिल्ली हिंसा के मामले में गिरफ्तार शाहरुख की गिरफ्तारी बेशक शामली से हुई, लेकिन यहां उसका कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। यदि पुलिस उससे पूछताछ करे तो, कई राज से पर्दाफाश हो सकता है। जिससे उसकी शामली जिले में मौजूदगी का उद्देश्य भी उजागर होगा। लेकिन स्थानीय पुलिस को जानकारी नहीं दे रही और स्थानीय पुलिस शाहरुख से पूछताछ करने या कोई जानकारी जुटाना जरूरी नहीं समझ रही है।
आरोपी शाहरुख को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। जिस पिस्टल से उसने फायरिंग की, उसकी बरामदगी होनी शेष है। शाहरुख की शामली में मौजूदगी कई मायनों में गंभीर है। शाहरुख सीएए विरोधी हिंसा में शामिल रहा था। कैराना में भी दिसंबर में सीएए के विरोध में माहौल खराब करने की साजिश हुई थी। पीएफआई, एसडीपीआई के 23 समर्थक भी पकड़े गए थे। संभावना है कि शाहरुख ऐसे आरोपियों के संपर्क में रहा होगा। मुंगेर मेड पिस्टल के साथ कैराना के कई लोग पकड़े जा चुके हैं, ये भी काफी महत्वपूूर्ण है। क्योंकि शाहरुख ने भी मुंगेर मेड पिस्टल से फायरिंग की थी। इस लिहाज से शाहरुख से पूछताछ जरूरी हो सकती है लेकिन स्थानीय पुलिस पूछताछ से कतरा रही है।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल का कहना है कि शाहरुख का यहां पर कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है, ऐसे में उससे पूछताछ का कोई बड़ा आधार नजर नहीं आ रहा। यदि दिल्ली पुलिस कोई सहयोग चाहेगी तो दिया जाएगा। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed