फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   If not reservation, then not support: Rajbhar

आरक्षण नहीं तो समर्थन नहीं : राजभर

Sun, 02 Dec 2018 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Sun, 02 Dec 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
If not reservation, then not support: Rajbhar
कैबिनेट मंत्री का माला पहनाकर स्वागत करते समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
शामली में उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने झिंझाना में आयोजित भागीदारी सम्मेलन में सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करने की वकालत की। उन्होंने समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने और प्रदेश को चार भागों में विभाजन करने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समाज को आरक्षण नहीं मिला तो आने वाले चुनाव में भाजपा को एक भी वोट नहीं मिलेगा।
विज्ञापन




रविवार को कस्बे के राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कालेज में कश्यप विकास सामाजिक समिति द्वारा आयोजित कश्यप समाज के सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग मंत्री ओमप्रकाश राजभर पहुंचे। उन्होंने सभा में भाजपा की प्रदेश सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। कहा कि जब तक सरकार कश्यप, माली, निषाद, कहार, राजभर आदि पिछड़ी जातियों को 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं देती है, प्रदेश को चार भागो पूर्वांचल, पश्चिमांचल, मध्यांचल, बुंदेलखंड में विभाजित नहीं करती है। तो आने वाले चुनावों में सभी चार जातियों के लोग भाजपा को वोट नही देंगे। भाजपा सरकार ने मुझे मंत्री पद दिया है। कोई अहसान नहीं किया है। सरकार में रहते हुए अगर अपने समाज के लोगों की बात नहीं उठा सकता और उठाने पर मुख्यमंत्री मुझे मंत्री पद से हटाते हैं, तो हटाए मुझे लालच नहीं है। लोगों से आह्वान किया कि अपना एक लीडर चुनो जो आपकी बात सरकार तक पहुंचा सके। हर किसी के पीछे नहीं भागों। बताया कि दलितों ने मायावती को चुना, यादवों ने मुलायम सिंह को मुसलमानों ने कांग्रेस को चुना, लेकिन कश्यप समाज आज तक एकजुट नहीं हो सका है। अपना एक नेता चुनो तो आगामी मुख्यमंत्री आपके समाज से होगा।
विज्ञापन




उन्होंने  सरकार पर तंज कसते हुए कहा की इस सरकार में कश्यप समाज के लोग गन्ना कोल्हू चलाते थे, बिजली बिलों के अलावा इतने टैक्स इन पर लगा दिए कि उनका धंधा ही बंद हो गया है। बेरोजगारी पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के 75 जिलों के प्राइमरी स्कूलों में शिक्षा के लिए मात्र गरीब तबके के बच्चे जाते हैं। किसी उद्योगपति के बच्चे वहा नहीं पढ़ते है। इसलिए इन स्कूलों की हालत खस्ता है। वहीं, पुलिस विभाग पर तंज कसते हुए कहा की पुलिसकर्मियों को आज भी साइकिल एलांउस 50 रुपये माह दिया जा रहा जो कम है। मुख्यमंत्री योगी से सवाल किया की पुलिस को आठ घंटे की ड्यूटी व एलाउंस बाइक का दिया जाए, तो पुलिस में व्याप्त भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। जिस पर सीएम ने सरकार के पास धन की कमी होना बताने पर सवाल किया कि मंदिर बनाने के लिए रुपया कहां से आएगा। अयोध्या में मंदिर बना नहीं मथुरा में मंदिर बनाने की बात शुरू कर किया है। जो लोगों के साथ वोटों की करते राजनीति है, अब कश्यप व निशाद समाज आने वाले चुनावों में प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार को करारा जवाब देगी। सम्मेलन का संचालन पवन कश्यप व नीटू कश्यप ने संयुक्त रूप से किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




भीड़ जुटाने के लिए रागिनी का लिया सहारा
झिंझाना। रविवार को झिंझाना इंटर कॉलेज के मैदान में कश्यप विकास समिति के सम्मेलन में भीड़ जुटाने के लिए रागिनी का कार्यक्रम चलता रहा। कार्यक्रम में राजभर से पहले ऋतुराज कश्यप, मोहर सिंह कश्यप, किसान यूनियन के ठाकुर पूरन सिंह, सुरेंद्र कश्यप, चंदू कश्यप, प्रवीण कश्यप ने अपने विचार रखे। पुरजोर तरीके से सभी ने कश्यप समाज को आरक्षण की मांग की। संचालन प्रवीण कश्यप ने किया जबकि अध्यक्षता मोहर सिंह की रही। मौके पर धर्मपाल कश्यप, वीर सिंह कश्यप, मांगे राम कश्यप, रतन सिंह कश्यप, नरेंद्र कश्यप, विजेंद्र कश्यप, पवन कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, हरबीर, राम चरण कश्यप समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed