{"_id":"65678ac910de3060df05b9c4","slug":"if-more-than-two-children-are-born-government-facilities-will-be-stopped-praveen-togadia-shamli-news-c-26-1-sal1002-12586-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो से ज्यादा बच्चे पैदा हो तो बंद कराएंगे सरकारी सुविधा : प्रवीण तोगड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो से ज्यादा बच्चे पैदा हो तो बंद कराएंगे सरकारी सुविधा : प्रवीण तोगड़िया
Thu, 30 Nov 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना आरएसएस इंटर कॉलेज में प्रवीण भाई तोगड़िया को राम चरित मानस भेंट करते जिला कमेटी के लोग
झिंझाना (शामली)। कस्बे के राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर काॅलेज के मैदान में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि अगर किसी घर में दो से ज्यादा बच्चे पैदा हो तो उनकी सरकारी सुविधाओं को बंद कराकर दस साल के कारावास का कानून बनाया जाएगा। यह देश हमारे बाप का है इसमें हम ही रहेंगे और रहने वालों की शर्त भी हम ही तय करेंगे।
कॉलेज के मैदान पर राष्ट्रीय बजरंग दल एवं अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि राममंदिर तो बना लिया है। अब अयोध्या, मथुरा, विश्वनाथ को भी लेंगे। उन्होंने कहा कि देश में एक वर्ग समुदाय की जनसंख्या बढ़ रही है, जबकि हिंदुओं की घट रही है। उन्होंने जन संख्या नियंत्रण का कानून बनाने की वकालत की। कहा कि देश में हिंदू को जगाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ कराया जाएगा। हिंदुओं को मुफ्त में अनाज देने एवं इलाज कराने का काम वह कर रहे हैं। अगर कोई बेकसूर हिंदू जेल में बंद हैं तो उसे बाहर निकलवाने का काम भी किया जा रहा है।
पश्चिम उत्तर प्रदेश के महासचिव गौरव राघव, अंतरराष्ट्रीय महिला परिषद की महामंत्री अंजली ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। जिला कमेटी द्वारा प्रवीण तोगड़िया को राम चरित मानस भेंट की गई। इस मौके पर शामली जिलाध्यक्ष डा. घनश्याम, बालिस्टर छाचियान, अंजली, प्रमोद आदि मौजूद रहे।