{"_id":"61eda671f4d54147f00a000c","slug":"if-infected-again-booster-dose-will-be-taken-after-three-months-shamli-news-mrt5744845169","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा संक्रमित होने पर तीन माह देरी से लगेगी सतर्कता डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा संक्रमित होने पर तीन माह देरी से लगेगी सतर्कता डोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कोरोना से बचाव के लिए लगाई जा रही बूस्टर (सतर्कता) डोज को लेकर शासन ने नई गाइड लाइन जारी की है। अगर कोई व्यक्ति दूसरी बार कोरोना से संक्रमित होता है तो उसे तीन माह बाद यह बूस्टर डोज लगाई जाएगी। इसके अलावा मतदान में जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी, उसे दूसरी डोज की तिथि के तीन माह बाद सतर्कता डोज लगाई जाएगी।
कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सरकार ने 10 जनवरी से स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों और 60 साल से अधिक आयु के गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को बूस्टर डोज लगाने का चरण शुरू किया है। शासन की गाइड लाइन के अनुसार अभी तक दूसरी डोज लगने के नौ माह बाद बूस्टर डोज लगाई जा रही थी, लेकिन अब नई गाइड लाइन जारी करते हुए इसमें बदलाव किया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि शासन की नई गाइड लाइन के अनुसार कोविड-19 की बूस्टर डोज निर्वाचन में जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को दूसरी डोज की तिथि से तीन महीने बाद लगाई जाएगी। अन्य लोगों को बूस्टर डोज दूसरी डोज से नौ महीने बाद ही लगाई जाएगी। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति पुन: संक्रमित हो जाता है तो उसको बूस्टर डोज तीन माह विलंब से लगाई जाएगी।