फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   If crime is committed then law will work, bulldozer will also work: Narendra Kashyap

जुर्म किया तो कानून भी काम करेगा, बुलडोजर भी चलेगा : नरेंद्र कश्यप

Mon, 11 Dec 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 11 Dec 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
If crime is committed then law will work, bulldozer will also work: Narendra Kashyap
कैराना के गांव मंगलपुर में कार्यक्रम को संबोधित करते राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप-संवाद
कैराना (शामली)। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ है। कहा कि यदि किसी भी अपराधी ने जुर्म किया है तो उसके खिलाफ कानून भी अपना काम करेगा और बुलडोजर भी चलेगा।
विज्ञापन


रविवार को गांव मंगलपुर में कश्यप समाज सम्मेलन में राज्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच सालों में योगी सरकार ने आमजन की प्रत्येक समस्या के हल करने का प्रयास किया। लोगों को सुविधाएं दी गई। उन्होंने कहा कि पूर्व में अखिलेश सरकार में जाति-धर्म के नाम पर दंगा हुआ। माहौल इतना खराब हुआ कि इंसान दूसरे इंसान की जान का दुश्मन बन गया। लेकिन, योगी सरकार में कहीं एक भी कोई दंगा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपराधियों ने जुर्म किया, तो उनके खिलाफ कानून अपना काम करेगा। कहा पांच राज्यों के विस चुनावों में से तीन में भाजपा की प्रचंड बहुमत ने बता दिया कि कांग्रेस आने वाली नहीं है। भाजपा नेता मनीष चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई भेदभाव नहीं है। सर्वसमाज के लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई है, जिनका लाभ जनता को दिया जा रहा है। इस अवसर पर प्रमोद कश्यप, जसवंत कश्यप, बिजेंद्र कश्यप, डॉ. भंवर, रमन, मनोज, सुनील, गुलाब, जयपाल, मुंशाद अली चौहान, देवेंद्र आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, गांव जंधेड़ी में भी राज्यमंत्री का लोगों द्वारा स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed