{"_id":"657df41ccf1576e9ba0cd8ce","slug":"if-candidates-are-found-cheating-in-board-exam-room-invigilator-will-also-be-held-responsible-shamli-news-c-26-1-smrt1048-13461-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थी नकल करते मिले तो कक्ष निरीक्षक भी होंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थी नकल करते मिले तो कक्ष निरीक्षक भी होंगे जिम्मेदार
Sun, 17 Dec 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए विभाग तैयारी में जुटा है। बोर्ड परीक्षा में अगर किसी कक्ष में परीक्षार्थी नकल करते पकड़े जाते है तो कक्ष निरीक्षक भी जिम्मेदार माने जाएंगे। परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा का कार्यक्रम जारी हो चुका है। जारी कार्यक्रम के अनुसार 22 फरवरी से शुरू हो रही है। बोर्ड परीक्षा सिर्फ 16 दिन यानि नौ मार्च तक चलेगी। बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी होने के बाद विभागीय अधिकारी तैयारी में जुटे हैं। बोर्ड के सामने सबसे बड़ी चुनौती पारदर्शी तरीके से नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराना होता है, इसलिए विभागीय अधिकारियों का नकल विहीन परीक्षा कराने पर ही ज्यादा जोर रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड की तरफ से गाइड लाइन जारी की जाती है। परीक्षा से जुड़े अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश होते है कि किसी भी हालत में नकल नहीं होनी चाहिए।
नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए बोर्ड की तरफ से गाइड लाइन है कि अगर किसी कक्ष में परीक्षार्थी नकल करते पाए जाते हैं तो उसके लिए परीक्षार्थी के साथ कक्ष निरीक्षक को भी जिम्मेदार माने जाएंगे। हालांकि कक्ष में वॉइस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगे होते हैं, ताकि कोई बोलकर भी किसी परीक्षार्थी को नकल न करा सके। सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग भी सुरक्षित रखी जाती है। जिला विद्यालय निरीक्षक जेएस शाक्य ने बताया कि बोर्ड की तरफ से स्पष्ट दिशा निर्देश होते है कि नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराई जाए। परीक्षा को लेकर बोर्ड की तरफ से जो भी गाइड लाइन जारी होगी, उसके अनुसार नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।