फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   I am suffering from illness, hence I am going to commit suicide...

Shamli News: बीमारी से ग्रस्त हूं, इसलिए जान देने जा रही हूं...

Thu, 08 Feb 2024 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
I am suffering from illness, hence I am going to commit suicide...
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव चढ़ाव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि पिछले काफी समय से बीमारी से ग्रस्त हूं, जिसके कारण जान देने जा रही हूं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार विवाहिता ने आत्महत्या की है। हालांकि, जांच की जार ही है।
विज्ञापन

सहारनपुर के गांव घाटड़ा निवासी स्वाति की शादी करीब 6 वर्ष पूर्व गांव चढ़ाव निवासी योगेश के साथ हुई थी। बुधवार दोपहर करीब दो बजे महिला का शव कमरे में जंगले से फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव मिलने की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं फोरेसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। सीओ कैराना अमर दीप मौर्य ने बताया कि महिला के पास से एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है, जिसमें मौत का कारण यह बताया है कि वह लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त थी। इसके कारण उसने आत्महत्या की है। हालांकि, जांच की जा रही है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के परिवार में तीन बच्चे हैं। मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हुए थे।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में यह लिखा है....
मैं सीमा उर्फ स्वाति पूरे होशो हवाश में अपनी जान देने जा रही हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है। मैं अपने परिवार से बहुत प्यार करती हूं और वो भी मुझसे बहुत प्यार करते हैं। मेरा पति तो मुझ पर जान छिड़कता है। मेरी सास-ससुर भी मुझे देखने आते हैं। मेरा देवर भी मेरा सम्मान करता है, परंतु मैं बीमार रहती हूं। मेरे परिवार वाले बहुत इलाज करा रहे हैं, मगर ठीक नहीं हो रही हूं। इसलिए डिप्रेशन में चली जा रही हूं। अपनी बीमारी की वजह से देने जा रही हूं। हो सके तो मुझे इस बेवकूफी के लिए माफ कर देना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed