फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Husband murdered by slitting his throat along with lover

मेन खबर: प्रेमी के साथ मिलकर पति की चाकू से गला रेतकर हत्या

Tue, 28 Jun 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Husband murdered by slitting his throat along with lover
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थाने के निकट मोहल्ला हरदेव नगर में 17 वर्षीय प्रेमी के साथ मिलकर पति की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। महिला तीन दिन पहले चंडीगढ़ निवासी प्रेमी के साथ ससुराल से फरार होकर यहां आई थी। वह किराए के मकान में रह रही थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया तथा नाबालिग प्रेमी को हिरासत में ले लिया।
अमित (25) चंडीगढ़ के थाना मलोया सेक्टर-38 वेस्ट के गांव ड्डडू माजरा निवासी था। उसकी शादी करीब सात वर्ष पूर्व शिवांगी पुत्री रणवीर निवासी चंडीगढ़ से हुई थी। बीती 24 जून को शिवांगी नौ माह के बेटे चीकू को लेकर पड़ोसी नाबालिग प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। परिजनों के मुताबिक अमित को पता चला कि वह शामली के मोहल्ला हरदेव नगर में किराए के मकान में प्रेमी के साथ रह रही है। वह रविवार रात करीब ढाई बजे पत्नी व बच्चे की तलाश में दोस्तों के साथ शामली हरदेव नगर मोहल्ला पहुंचा। वहां पर पत्नी व उसके प्रेमी के साथ अमित की कहासुनी हो गई। इस विवाद में शिवांगी और उसके प्रेमी ने मिलकर चाकू से अमित का गला रेत दिया। जिसमें वह लहूलुहान होकर गिर गया।
विज्ञापन

अमित को गंभीर हालत में लेकर उसके दोस्त आदर्श मंडी थाने पहंचे। वहां से उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की जानकारी पाकर अमित की मां रेखा, पिता राजू व अन्य परिजन चंडीगढ़ से शामली पहुंचे। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने शिवांगी व उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी शिवांगी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके नाबालिग प्रेमी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed