फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Husband brutally murders woman by slitting her throat

Shamli News: पति ने महिला की गला रेतकर की निर्मम हत्या

Mon, 12 Aug 2024 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 12 Aug 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Husband brutally murders woman by slitting her throat
झिंझाना क्षेत्र के गांव मंसूरा में नर्गिस का फाइल फोटो
झिंझाना (शामली)। थानाक्षेत्र के मंसूरा में घर में महिला की उसके पति ने धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तहरीर के आधार पर दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त दरांत, चाकू और रक्त लगे कपड़े बरामद किए हैं।
विज्ञापन

रविवार की सुबह गांव मंसूरा में नरगिस (22) पत्नी इसराइल का खून से लथपथ शव घर के अंदर कमरे में जमीन पर पड़ा मिला। मृतका की सास रशीदा उसे जगाने के लिए जब कमरे में पहुंची तो वहां का मंजर देखकर उसकी चीख निकल गई। परिजन दौड़े। महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। महिला का पति फरार था। बताया गया कि आरोपी महिला की हत्या कर बाइक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। मृतका के सात माह की बेटी है। महिला की हत्या की सूचना पर सीओ कैराना अमरदीप मौर्य थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतका नरगिस के पिता की तहरीर पर आरोपी पति इसराइल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता मंसूरा निवासी ताहिर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया उसने तीन वर्ष पूर्व बेटी नरगिस का निकाह गांव के ही इसराइल पुत्र मेहंदी के साथ साथ किया था। शादी के बाद से ही इसराइल दहेज के रूप में बाइक और नकदी की मांग करते हुए नरगिस के साथ मारपीट करता था। चार दिन पूर्व भी नरगिस के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन इसराइल परिजनों को मनाकर शनिवार की शाम को ही पत्नी नरगिस को अपने घर ले गया था और रात में ही गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।
जिसने सुना, वहीं घर की तरफ दौड़ा
गांव मंसूरा में पति द्वारा महिला की हत्या खबर से ग्रामीण भी हैरान है। जिसने सुना वहीं घर की तरफ दौड़ पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि इसराइल शादी के बाद से ही नरगिस पर शक करता था। इसको लेकर घर में झगड़ा रहता था। इसके अलावा इसराइल के शराब पीने को लेकर भी घर में विवाद होता था। इसी बीच नरगिस ने एक बच्ची नबिया को जन्म दिया, लेकिन दोनों के बीच झगड़ा नहीं रुका।
मां से बोला आरोपी, सिर पर हाथ रख दे नमाज पढ़ने जा रहा हूं
नरगिस की हत्या करने के बाद इसराइल अपनी मां रशीदा के पास आया और अपने सिर पर हाथ रखने की बात कही। मां ने पूछा कहां जा रहा है तो उसने बताया नमाज पढ़ने जा रहा हूं। इसके बाद इसराइल बाइक लेकर फरार हो गया। रशीदा, नरगिस को जगाने के लिए कमरे में पहुंची कि वह भी नमाज पढ़ लेगी। जब वह नरगिस के कमरे में पहुंची तो उसका खून से लथपथ गर्दन कटा हुआ शव जमीन पर पड़ा पाया।
मंसूरा गांव में महिला की उसके पति इसराइल ने दहेज और पारिवारिक विवाद के चलते गला रेत कर हत्या की है। शव काे पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

- अमरदीप मौर्य, सीओ कैराना
बार-बार मायके जाती थी इसलिए मार दिया
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी पति इसराइल ने बताया उसकी पत्नी बार-बार अपने मायके जाती थी, वह मना करता था, लेकिन वह उसकी बात नहीं मानती थी। वह तंग आ गया था। इसलिए गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि हत्या किस तरह से की, यह अभी स्पष्ट नहीं बता पा रहा है।

झिंझाना क्षेत्र के गांव मंसूरा में नर्गिस का फाइल फोटो

झिंझाना क्षेत्र के गांव मंसूरा में नर्गिस का फाइल फोटो

झिंझाना क्षेत्र के गांव मंसूरा में नर्गिस का फाइल फोटो

झिंझाना क्षेत्र के गांव मंसूरा में नर्गिस का फाइल फोटो

झिंझाना क्षेत्र के गांव मंसूरा में नर्गिस का फाइल फोटो

झिंझाना क्षेत्र के गांव मंसूरा में नर्गिस का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed