फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hukum Singh merged in Panchatattva

पंचतत्व में विलीन हुए हुकुम सिंह

Mon, 05 Feb 2018 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Mon, 05 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hukum Singh merged in Panchatattva
Hukum Singh Panchtatta merged - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कैराना के भाजपा सांसद हुकुम सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों के अलावा सांसदों, विधायकों और दूसरे दलों के नेताओं ने  उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। काफी समय से बीमार चल रहे सांसद हुकुम सिंह ने शनिवार रात नोएडा स्थित जेपी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


देर रात करीब 11.30 बजे उनका शव कैराना स्थित मायापुर फार्म हाउस पर लाया गया। रविवार सुबह करीब 10.30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, केंद्रीय गृहमंत्री के बेटे पंकज सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना,  केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर सत्यपाल सिंह, प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा, चौधरी भूपेंद्र सिंह, सांसद संजीव बालियान और सांसद राघव लखनपाल सहित भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के साथ ही एडीजी जोन मेरठ प्रशांत कुमार, मंडलायुक्त दीपक कुमार अग्रवाल, डीआईजी केएस इमेन्युल आदि मायापुर फार्म हाउस पर पहुंचकर उनके शव पर पुष्प चक्र अर्पित किए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हुकुम सिंह की पुत्री मृगांका सिंह सहित परिवार के सदस्यों को दुख की घड़ी में ढांढस बंधाने के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इसके बाद सांसद हुकुम सिंह का शव फार्म हाउस परिसर में ही बनाए गए स्थान पर ले जाया गया। वहां पर सशस्त्र पुलिसकर्मियों ने अंतिम सलामी दी। इसके बाद पौत्र अनुज चौहान (जिला पंचायत सदस्य) एवं धेवते (नाती) शिवेंद्र सिंह ने हुकुम सिंह को मुखाग्नि दी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed