फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Huge fire broke out after collision between canter and truck on the highway

Shamli News: हाईवे पर कैंटर और ट्रक में टक्कर के बाद लगी भीषण आग

Tue, 02 Apr 2024 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 02 Apr 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Huge fire broke out after collision between canter and truck on the highway
शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाईवे पर बनत के निकट तारकोल से भरे कैंटर और मुर्गी दाना से लदे ट्रक की टक्कर होने से आग लग गई। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दोनों ट्रकों के चालकों ने कूदकर जान बचाई। इस दौरान हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों के रुक जाने से लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे शामली की तरफ मुर्गी दाना से लदा ट्रक मुजफ्फरनगर की तरफ जा रहा था। जब ट्रक पानीपत-खटीमा हाईवे पर बनत के निकट जलालपुर के सामने कट से यू टर्न ले रहा था तो उसी समय मुजफ्फरनगर की तरफ से आए तारकोल से भरे कैंटर से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही दोनों ट्रकों में आग लग गई। आग लगी देख दोनों ट्रक के चालकों ने कूदकर जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर आदर्श मंडी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों आग पर पानी डालकर बुझाने में जुट गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों का आवागमन थमने से दूर तक लंबी लाइनें लग गई। आदर्श मंडी थाना प्रभारी ने बताया दो ट्रकों के आपस में टकराने पर आग लग गई। आग से दोनों ट्रक जल गए। दोनों ट्रकों के चालक सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed