{"_id":"615a02a68ebc3e7637774813","slug":"huge-amount-of-firecrackers-caught-in-two-houses-five-quintals-of-gunpowder-recovered-shamli-news-mrt559095736","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में भारी मात्रा में पटाखे पकड़े, 5 क्विंवटल बारूद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों में भारी मात्रा में पटाखे पकड़े, 5 क्विंवटल बारूद बरामद
विज्ञापन
कैराना के गाजीपुर में पटाखा फैक्टरी का निरीक्षण करते मुख्य अग्निशमन अधिकारी और एसडीएम।
- फोटो : SHAMLI
कैराना (शामली)। तीन दिन पहले मायापुर रजबहे की पटरी पर अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के कारण चार श्रमिकों की मौत के बाद एसपी के आदेशों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देर रात गांव मवी के दो मकानों पर छापा मार कर अवैध पटाखों का स्टॉक पकड़ा। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में तैयार व अधबने पटाखे व 5 क्विंटल बारूद बरामद किया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए।
कैराना पुलिस ने शनिवार रात करीब 12 बजे गांव मवी में अहसान और अंजू के मकानों पर छापा मारा। पुलिस को देखकर दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि गांव निवासी अंजू और गुलशन निवासी पानीपत हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से पांच क्विंटल बारूद, चार बड़ी पेटी तैयार पटाखे, 15 पेपर ट्यूब खाली पेटी, 10 पेटी पेपर पैकिंग, 250 खाली कार्टून, 24 बड़ी पेटी मिश्रित फुलझड़ी, बोरी कार्टून बरामद किए। पुलिस ने दमकल विभाग की गाड़ी को भी रात में ही मौके पर बुला लिया। रात में ही बम डिस्पोजल स्क्वॉड के प्रभारी उदयवीर सिंह भी अपनी टीम के साथ सहारनपुर से मौके पर पहुंचे तथा बारूद के नमूने लेने के साथ ही बारूद पर पानी डलवा कर खतरा कम कराया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जानकारी हुई हैं कि वह गांव मवी में अवैध रूप से आतिशबाजी तैयार कर गांव पंजीठ की फैक्टरी को सप्लाई देते थे। परंतु कुछ समय पहले पंजीठ में फैक्टरी बंद हो गई थी। जिसके बाद आतिशबाजी की सप्लाई के लिए कैराना में संपर्क किया गया और राशिद की मायापुर रजबहा पटरी स्थित आतिशबाजी फैक्टरी में माल तैयार कर सप्लाई की जा रही थी। पकड़े गए अंजू व गुलशन के साथ फरार आरोपी लियाकत निवासी पानीपत और अहसान निवासी माझी कॉलोनी किला थाना पानीपत के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। अंजू और गुलशन का चालान कर दिया।
विज्ञापन
-----------------
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार
कैराना। अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के मामले में पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करके चालान कर दिया। दो आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच में एक अन्य आरोपी रिजवान का नाम भी प्रकाश में आने के बाद उसे व भवन मालिक रहीस को गिरफ्तार किया था। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कांधला तिराहा पानी की टंकी के पास से मुख्य आरोपी राशिद निवासी मकान नंबर 789/11 किला थाना पानीपत, जावेद व इकबाल निवासी मोहल्ला आलकला कैराना को गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
विस्फोट के मामले में दो और आरोपी बनाए गए
कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि मुख्य आरोपी राशिद से की गई पूछताछ के दौरान राशिद ने बताया कि उसके पास पटाखे बनाने व भंडारण का लाइसेंस है, जो सनौली पानीपत का है। हाईवे निर्माण के कारण काफी समय से उसकी फैक्टरी बंद हो गई थी। जिसके चलते उसने रिजवान के माध्यम से रहीस की बंद पड़ी आचार फैक्टरी किराए पर ली। इस फैक्टरी में उसके ताऊ के लड़के लियाकत व गुलशन पटाखे बनाने व सप्लाई का काम कर रहे थे। घटना के समय पटाखों की पैकिंग की जा रही थी कि इसी दौरान विस्फोट हो गया। मुख्य आरोपी के बयान के चलते उक्त विस्फोट कांड में लियाकत व गुलशन को साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है।
पुलिस ने किया पटाखा फैक्टरियों का निरीक्षण
थानाभवन। क्षेत्र के जलालाबाद चौकी इंचार्ज एसआई सचिन पुनिया ने थाना भवन में स्थित पटाखा फैक्टरियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि फैक्टरी मालिकों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि शुक्रवार को कैराना में पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट की घटना के बाद उच्चाधिकारी पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार स्थानीय पटाखा फैक्टरियों का निरीक्षण होना था। थानाभवन नगर पटाखा कारोबार का बड़ा हब माना जाता है। इसके बावजूद थानाभवन पुलिस के एक दरोगा ने अकेले ही नगर में स्थित कई पटाखा फैक्टरी का कुछ देर में निरीक्षण किया और जांच के इतिश्री कर दी। जबकि थानाभवन क्षेत्र में गत दो वर्षों में ही आधा दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें कई लोग घायल भी हो चुके हैं। गत वर्षों की घटनाओं में लोग अपनी जान भी गवां चुके हैं। परंतु थानाभवन पुलिस इन घटनाओं को हल्के में ले कर पटाखा फैक्टरियों का निरीक्षण खानापूर्ति कर इतिश्री करने में जुटी है। नागरिकों की माने तो नगर के लगभग 400 घरों में पटाखे तैयार होते हैं। जिससे नगर पूरी तरह बारूद के ऊपर बैठा है। लोगों में पटाखा व्यापार को लेकर खौफ साफ दिखाई देता है।