फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hottalk took place after a call at the gym, Ankit was shot as soon as he came out.

Shamli News: जिम में आई कॉल पर हुई हॉटटॉक, बाहर निकलते ही अंकित को मारी गोली

Thu, 27 Aug 2026 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Hottalk took place after a call at the gym, Ankit was shot as soon as he came out.
शामली। हरियाणवी सिंगर और अभिनेता अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वारदात से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हत्या से कुछ समय पहले जिम में कसरत के दौरान अंकित के मोबाइल पर किसी की कॉल आई थी। फोन पर बातचीत के दौरान अंकित को कॉल करने वाले से हॉटटॉक भी हुई थी। इसके बाद जैसे ही वह जिम से बाहर निकले, पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर पहले से ही जिम के बाहर मौजूद थे। जैसे ही अंकित जिम से बाहर निकले और अपनी स्कॉर्पियो में बैठने लगे, हमलावरों ने गाड़ी का गेट खोलकर उन पर फायरिंग शुरू कर दी।
बताया गया कि ड्राइविंग सीट की तरफ दीवार होने के कारण अंकित उस ओर से बाहर नहीं निकल सके। उन्होंने स्कॉर्पियो के अंदर दूसरी तरफ जाने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने गाड़ी का गेट जबरन खोल लिया और उन पर लगातार गोलियां चला दीं। फायरिंग में तीन गोलियां गाड़ी के अगले शीशे में लगीं, जबकि पांच गोलियां अंकित के शरीर में जा लगीं। सिर और पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गाड़ी के पास गिर पड़े। वारदात के बाद चारों बदमाश मौके से भाग गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

कोतवाली के सिपाही नवाब सिंह भी रोजाना जिम करने पहुंचते थे। उन्होंने बताया कि गोलियों की आवाज सुनकर वह बाहर आए तो अंकित घायल अवस्था में पड़े थे। उन्होंने तत्काल अंकित को अपनी मदद से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब हत्या से पहले अंकित के मोबाइल पर आई कॉल को भी जांच का अहम बिंदु मान रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कॉल किसकी थी, बातचीत में क्या हुआ और कथित हॉटटॉक के बाद हुई हत्या के बीच कोई संबंध है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट : पुलिस को मिले अहम सुराग, हरियाणा के बदमाशों पर भी शक
अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस को आशंका है कि हत्या में शामली के अलावा हरियाणा के बदमाश भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
-मासूम शर्मा के साथ भी कई गानों में किया काम
अंकित बालियान ने हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के साथ भी कई गानों में काम किया था। दोनों की जोड़ी हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में चर्चित रही। अंकित ने कई म्यूजिक वीडियो में अभिनय किया और सोशल मीडिया के जरिये भी उनके गानों को बड़ी संख्या में दर्शक मिले। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 4.20 लाख फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं।

-2023 में अंकित समेत 14 पर दर्ज हुआ था मुकदमा
पुलिस के अनुसार अंकित बालियान के खिलाफ वर्ष 2023 में शामली में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस के मुताबिक 27 जुलाई 2023 को शामली के लिलौन बाईपास पर अंकित का स्वागत समारोह आयोजित किया गया था। इसके बाद गाड़ियों और बाइकों के काफिले के साथ जुलूस निकाला गया था। कार्यक्रम के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। रोड शो के दौरान कुछ समर्थकों पर हुड़दंग और नियमों के उल्लंघन के आरोप लगे थे। इसके बाद अंकित बालियान समेत 14 समर्थकों के खिलाफ नियमों के उल्लंघन के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच के लिए टीमें गठित की गई हैं। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed