फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hospitals full of allergy patients

विश्व एलर्जी दिवस: अस्पतालों में एलर्जी के मरीजों की भरमार

Sat, 16 Oct 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hospitals full of allergy patients
शामली। जिले में एलर्जी के मरीज सरकारी और निजी अस्पताल में आ रहे हैं। एलर्जी के वैसे तो कई कारण होते है, लेकिन साफ-सफाई न होने और खानपान सही न होना इसकी मुख्य वजह मानी जाती है। एलर्जी होने पर समय रहते चिकित्सक की सलाह लेेकर उपचार कराना चाहिए।
विज्ञापन

हर साल 16 अक्तूबर को विश्व एलर्जी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को एलर्जी से बचाव के लिए जागरूक करना होता है। जिले में एलर्जी के मरीजों की संख्या कम नहीं है। सरकारी और निजी अस्पतालों में रोजाना एलर्जी के मरीज बड़ी संख्या में आते हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि एलर्जी का सही समय पर उपचार कराना चाहिए। इसमें लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। एलर्जी कई तरह की होती है। जिसमें किसी दवा के रिएक्शन करने से, किसी खाद्य पदार्थ का सेवन करने से, किसी पदार्थ को छूने या उसके संपर्क में आने पर त्वचा पर लाल चकते बनना, मौसमी एलर्जी जिसमें आंखों से पानी आना, छींकें आना आदि परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रमेश चंद्रा का कहना है कि अस्पताल में रोजाना करीब 15 से 20 प्रतिशत एलर्जी के मरीज आते हैं, जिनमें अधिकतर त्वचा संबंधी एलर्जी खाज खुजली के केस होते हैं। एलर्जी के लिए अस्पताल में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं।
----
एलर्जी के लक्षण:
छींक आना, खांसी होना, सिर दर्द या घबराहट होना।
आंखों से पानी आना या खुजली होना।
कान बंद होना।
साइनस, गले या कान के में खुजली होना।
मुंह से बलगम आना।
होंठ, जीभ, आंखों या चेहरे पर सूजन आना।
पेट में दर्द होना, उल्टी दस्त होना।
रूखी या सूखी लाल त्वचा होना।
---
बचाव:
घर के पर्दे, तकिये आदि को गर्म पानी में धोकर सुखाएं।
पालतू जानवरों को घर से बाहर रखें।
घर में कालीन बिछाने से परहेज रखें।
घर को सूख व हवादार रखें।
घर के अंदर कपड़े न सुखाएं।
घर पर बना हुआ भोजन खाएं।
घर से बाहर निकलते समय आंखों पर चश्मा पहनें।
रोजाना नहाएं और धुले हुए साफ कपड़े पहने।
इत्र व सुगंध वाली चीलों का इस्तेमाल ज्यादा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed