{"_id":"5baa7826867a557ea94a64e6","slug":"hospital-found-ill-in-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में अस्पताल खुद मिला बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में अस्पताल खुद मिला बीमार
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
थानाभवन सीएचसी पर निरीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के थानाभवन में नेशनल हेल्थ मिशन की टीम ने कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय का निरीक्षण किया, तो व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। मरीज तो दूर की बात खुद चिकित्साधीक्षक का शौचालय भी चोक पड़ा मिला। इसके अलावा भी टीम को निरीक्षण के दौरान कई खामियां नजर आई। जिस पर टीम ने रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजने की बात कही है।
मंगलवार दोपहर नेशनल हेल्थ मिशन के स्टेट आशा को-आर्डिनेटर बलराम तिवारी, आइईसी इंचार्ज अरविंद त्रिपाठी, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार व डॉ. केपी सिंह कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। सबसे पहले टीम ने चिकित्सा अधीक्षक कक्ष का शौचालय चेक किया, तो वह चोक हालत में पड़ा मिला। इसके बाद मरीजों के लिए बनाए गए शौचालय में भी सिर्फ गंदगी नजर आई। शौचालय चोक हालत में पड़ा मिला और पानी की सुविधा भी नहीं मिली। यही नहीं, पूर्व में टीम की ओर से किए गए निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए गए थे, कि महिला वार्ड में ही शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए, लेकिन अब तक इन निर्देशों पर अस्पताल प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की। साथ ही टीम ने कहा था कि सरकार ने जो पैसा अस्पताल के पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए दिया था, उसका इस्तेमाल किया जाए। बावजूद इसके पार्क आज भी जर्जर हालत में पड़ा मिला।
आशाओं को दिया प्रशिक्षण
आशा स्टेट को-आर्डिनेटर बलराम तिवारी ने इस दौरान चिकित्सालय में चल रहे आशा प्रशिक्षण कार्यक्रम में आशाओं को गर्भवती महिलाओं की देखरेख, नवजात बच्चों की देखरेख आदि का प्रशिक्षण दिया। वहीं आशाओं को हाथ धोने का तरीका भी बताया।