{"_id":"5f1887208ebc3e638b193524","slug":"home-isolation-to-end-in-ten-days-shamli-news-mrt492551422","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन में खत्म हो जाएगा होम असाइलेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन में खत्म हो जाएगा होम असाइलेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बताया है कि शासन ने कोविड-19 के लक्षणरहित रोगियों को होम आइसोलेशन की सुविधा प्रदान की है। इसके लिए निर्धारित शर्तों का पालन करना होगा। सेल्फ-आइसोलेशन का विकल्प चुनने वाले रोगियों को आइसोलेशन 10 दिनों बाद तथा पिछले तीन दिनों में बुखार न आने की स्थिति में समाप्त माना जाएगा। ऐसे रोगियों को अगले सात दिनों तक घर पर ही रहकर अपने स्वास्थ्य का अनुश्रवण करना होगा। इसके लिए टेस्टिंग आवश्यक नहीं है।
डीएम ने बताया कि होम आइसोलेशन के लिए व्यक्ति लक्षणरहित रोगी होना चाहिए। उसके आवास में खुद को आइसोलेट करने एवं परिजनों को क्वारंटीन करने की सुविधा तथा घर में कम से कम दो शौचालय होने चाहिए। कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वालों को होम आइसालेट नहीं किया जाएगा। देखरेख के लिए एक व्यक्ति तथा डाक्टर से संपर्क बनाए रखना अनिवार्य है। रोगी, देखभाल करने वाले तथा नजदीकी संपर्क वालों को चिकित्सक के परामर्श पर हाइड्राक्सीक्लोरोक्वीन, प्रोफाइलेक्सिस लेनी होगी। आरोग्य सेतु मोबाइल एप सक्रिय करना तथा दिन में दो बार सूचना अपडेट करना जरूरी होगा। डीएम ने बताया कि रोगी को एक किट खरीदकर अपने पास रखनी होगी, जिसमें पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, मास्क, ग्लब्स, सोडियम हाइपोक्लोराइट साल्यूशन एवं प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले वस्तुएं शामिल होंगी। रोगी को अपने घर से पूर्व-चिह्नित कमरे में ही रहना होगा तथा घर के अन्य सदस्यों, विशेष रूप से बुजुर्गों एवं हाईब्लड प्रेशर, हृदयरोग, किडनी रोग आदि से ग्रसित लोगों से दूर रहना होगा। रोगी को अपनी व्यक्तिगत वस्तुएं किसी से साझा नहीं करनी होगी। नियमित रूप से शरीर का ताप नापना होगा। स्वास्थ्य खराब होने की सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी।
रोगी के निकट की दूषित वस्तुओं जैसे सिगरेट, बर्तनों, पेय पदार्थों, तौलिया एवं बेड-शीट को साझा करने से परहेज किया जाएगा। रोगी को उसके कमरे में ही भोजन दिया जाएगा। उसके प्रयोग किए गए साबुन-डिटरजेंट द्वारा ग्लब्स पहन कर धोया जाएगा। धोने के बाद बर्तनों का पुन: प्रयोग किया जा सकता है। ग्लब्स को निकालने एवं पहनने से पूर्व एवं किसी भी वस्तु को छूने के बाद हाथों को अच्छी तरह से धोया जाएगा। रोगी द्वारा प्रयोग किए जाने वाले कपड़ों, लिनेन, सतह को साफ करते समय त्रिस्तरीय मेडिकल मास्क एवं लब्स पहना जाएगा। ग्लब्स को निकालने एवं पहनने से पूर्व हाथों को अच्छी तरह से धोया जाएगा।