फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Home guard riding a bike without helmet died in accident with a pickup in Shamli

Accident: शामली में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड की मौत, बिना हेलमेट कर रहे थे सफर

Thu, 06 Jul 2023 11:52 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 Jul 2023 11:52 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में एक होमगार्ड की जान चली गई। बताया गया कि हादसा पिकअप की टक्कर से हुआ। यदि होमगार्ड ने हेलमेट लगाया होता तो जान बच सकती थी।

विज्ञापन
Home guard riding a bike without helmet died in accident with a pickup in Shamli
Accident

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में कोतवाली से बैंक ड्यूटी पर बाइक द्वारा जा रहे होमगार्ड की पिकअप गाड़ी की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया और पिकअप गाड़ी को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 10 बजे गांव भुरा निवासी होमगार्ड (50) सुखपाल बाइक द्वारा शामली रोड पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में ड्यूटी के लिए जा रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान गलत दिशा से आ रही पिकअप गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे सुखपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। होमगार्ड ने हेलमेट नहीं पहना था जिस कारण उसके सिर में गंभीर चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें:Kanwar Yatra 2023: दिल्ली देहरादून मार्ग पर आज से भारी वाहन बंद, 70 रुपये बढ़ा किराया

आसपास के लोगों ने घायल होमगार्ड को पास ही स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिकअप गाड़ी को कब्जे में ले लिया और शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया।

कोतवाली प्रभारी विपिन मौर्य ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed