फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra 2023: Heavy vehicles closed on Delhi Dehradun route from today, fare increased by Rs 70

Kanwar Yatra 2023: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आज से भारी वाहन बंद, 70 रुपये बढ़ा किराया

Thu, 06 Jul 2023 10:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 Jul 2023 10:51 AM IST
सार

आज दोपहर दो बजे से दिल्ली-मेरठ-देहरादून हाईवे पर भारी वाहन बंद हो गए हैं। छोटे वाहनों के लिए अभी अभी तिथि तय नहीं है, कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के बाद हाईवे वनवे किया जाएगा।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2023: Heavy vehicles closed on Delhi Dehradun route from today, fare increased by Rs 70
दिल्ली-मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-मेरठ-देहरादून हाईवे पर आज दोपहर दो बजे से भारी वाहन बंद हो गए हैं। इन वाहनों को डायवर्जन वाले रूट से जाना होगा। इसके अलावा गंगनहर पटरी पर भी सारे भारी वाहन बंद कर दिए गए हैं। अभी किसी भी रूट को वनवे नहीं किया गया है। कांवड़ियों की संख्या को देखने के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार दोपहर से दिल्ली-मेरठ-देहरादून हाईवे पर भाी वाहनों बंद कर दिए गए हैं। अभी हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या ज्यादा नहीं है, ऐसे में वनवे की व्यवस्था अभी लागू नहीं की गई है। छोटे वाहनों को कब से बंद किया जाना है, इसका निर्णय कांवड़ियों की संख्या को देखने के बाद लिया जाएगा।
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर से गाजियाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को जिन्हें मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार, देहरादून व बिजनौर के लिए जाना है, उन्हें थाना भोजपुर गाजियाबाद कट से हापुड़ शहर होते हुए साईलो सेकेंड चौकी से किठौर रोड होकर कस्बा किठौर-हापुड़ चुंगी तिराहा से मेरठ शहर की ओर तथा कस्बा किठौर से परीक्षतगढ़, मवाना, बहसूमा, रामराज, मीरापुर, जानसठ से मुजफ्फरनगर की ओर जाना होगा। जिन वाहनों को हरिद्वार व देहरादून की ओर जाना है ऐसे वाहन मीरापुर से गंगा बैराज, बिजनौर, नजीबाबाद होकर हरिद्वार, व देहरादून की ओर जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के चलते लागू होने वाले रूट डायवर्जन के चलते मेरठ से दिल्ली, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर जाने वाली रोडवेज बसों का किराया महंगा होगा। यात्रियाें को मेरठ से मुजफ्फरनगर के लिए 32 तो दिल्ली के लिए 70 रुपये वर्तमान किराये से अधिक देने होंगे। मुजफ्फरनगर के लिए 122 और दिल्ली के लिए 198 रुपये देने होंगे। 

कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात विभाग की ओर से रूट डायवर्जन प्लान बनाया गया है। इसके तहत रोडवेज बसों को भी अन्य जिलों तक जाने के लिए कई किमी लंबा सफर तय करना होगा। मेरठ से दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, कौशांबी की ओर जाने वाली बसें मेरठ से किठौर-हापुड़-पिलखुवा-लालकुआं होते हुए दिल्ली आईएसबीटी जाएंगी।

मेरठ से दिल्ली का सफर पहले के मुकाबले 45 किमी लंबा हो जाएगा। इसमें किराए की भी वृद्धि होगी। रूट डायवर्जन से पहले दिल्ली का सफर 76 किमी है किराया 128 रुपए है। रूट डायवर्जन के बाद दिल्ली की दूरी 45 किमी बढ़ जाएगी और किराया भी 198 रुपये होगा। यात्री को 70 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। 

मेरठ से मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाली बसें मवाना-बहसूमा-रामराज-मीरापुर और जानसठ होते हुए मुजफ्फरनगर जाएंगी। हरिद्वार, देहरादून की ओर जाने वाली बसें भी मवाना, बहसूमा, रामराज, गंगा बैराज और बिजनौर-नजीबाबाद होते हुए हरिद्वार व देहरादूर की ओर जाएंगी। मेरठ से हरिद्वार के लिए भी यात्रियों को अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी और अतिरिक्त किराया देना होगा। 

रात में लगाईं हरिद्वार के लिए बस 
संचालन प्रभारी देवेंद्र भारद्वाज ने बताया हरिद्वार के लिए रात में भी बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। रात 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक रात्रि में 20 बसें हरिद्वार के लिए रिजर्व रखी गई हैं।

चार अस्थायी बस अड्डे बनाने की तैयारी
रोडवेज की ओर से मेरठ से बागपत, बड़ौत, शामली, सहारनपुर मार्ग पर बसों के संचालन के लिए चार अस्थाई बस बड्डे बनाएं जाएंगे। बागपत की ओर जाने वाली बसों का संचाल बागपत बाईपास, बड़ौत की ओर जाने वाली बसों का संचालन रोहटा बाईपास और सरधना और शामली की ओर जाने वाली बसों का संचालन कंकरखेड़ा बाईपास से अस्थाई बस अड्डों से किया जाएगा। 

रूट डायवर्जन से पहले और बाद में किराये की स्थिति -
बस अड़्डा के नाम    वर्तमान दूरी    किराया    बढ़ी दूरी    बढ़ा किराया 

मेरठ से दिल्ली आईएसबीटी    76 किमी.    128 रुपये    121 किमी.    198 रुपये 
मेरठ से देहरादून    189 किमी.    294 रुपये    212 किमी.    314 रुपये 
मेरठ से हरिद्वार    147 किमी.    244 रुपये    173 किमी.    252 रुपये
मेरठ से मुजफ्फरनगर    57 किमी.    90 रुपये    88 किमी.    122 रुपये 
मेरठ से गाजि. लालकुआं    52 किमी.    88 रुपये    94 किमी.    145 रुपये 

रूट डायवर्जन के हिसाब से किराया सूची तय कर ली गई है। डायवर्जन होते ही बसों का किराया बढ़ाया जाएगा। - जगदीश सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, मेरठ डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed