{"_id":"69ed126f8c92dd65450e0107","slug":"home-guard-candidates-were-troubled-by-questions-on-the-constitution-shamli-news-c-26-1-aur1003-164100-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: होमगार्ड अभ्यर्थियों को संविधान के प्रश्नों ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: होमगार्ड अभ्यर्थियों को संविधान के प्रश्नों ने किया परेशान
विज्ञापन
शहर के वीवी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जनपद के 11 परीक्षा केंद्रों पर होमगार्ड की लिखित परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों से प्रश्नपत्र को लेकर बात की गई तो किसी ने प्रश्नपत्र सरल बताया तो किसी ने संविधान के प्रश्नों को कठिन बताया है।
शहर के वीवी इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर बाहर निकले मेरठ के सलमान ने बताया कि परीक्षा 100 प्रश्न पूछे गए थे, इसमें सभी प्रश्न सामान्य ज्ञान व करंट अफेयर्स संबंधी रहे। उसे सभी प्रश्नों में सबसे कठिन प्रश्न संविधान के बारे में पूछने वाले रहे। मेरठ के शेखर ने बताया कि उसे कई प्रश्न इतिहास विषय के लगे, जो कई बार पढ़ने के बाद भी समझ से बाहर निकले।
आरके इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर बाहर निकले सहारनपुर के प्रिंस ने बताया कि प्रश्नपत्र काफी अच्छा रहा, उसने कुल 65 प्रश्न हल किए हैं, कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं थी। सहारनपुर के दूसरे अभ्यर्थी विकास ने बताया कि उनका पेपर अच्छा हीं हुआ। करंट अफेयर्स के प्रश्न भी कठिन रहे है। उसने केवल 72 प्रश्न ही हल किए हैं।
विज्ञापन
-- - प्रश्नपत्र में आए कुछ सवाल इस प्रकार रहे
- तुंगभद्रा नदी किस नदी की प्रमुख सहायक नदी है।
- शहरी नक्सल शब्द का अर्थ।
- 2026 में महिला प्रीमियर लीग का खिताब किस टीम ने जीता था।
- वे जानवर जो पौधे और जानवर दोनों खाते है।
- कौनसा शहर दादरी मेला की मेजबानी करने के लिए प्रसिद्ध है
- 2024 का जी-20 शिखर सम्मेलन किस देश में आयोजित किया गया था।
- प्रसिद्ध राजपूत राजा पृथ्वीराज चौहान के पिता कौन थे।
- तुगलक वंश के संस्थापक कौन थे।
- मेहरानगढ़ किला कहां स्थित है।
- उत्तर प्रदेश के किस शहर को पीतल नगरी के नाम से जाना जाता है।
- भूकंप के लिए कौन सी भूवैज्ञानिक परिघटना जिम्मेदार है।
- भारत के किस राज्य में होली का त्योहार याओशांग के रूप में मनाया जाता है।