फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Home delivery of weapons after fake notes

Shamli News: नकली नोटों के बाद अब हथियारों की होम डिलीवरी

Mon, 14 Aug 2023 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Home delivery of weapons after fake notes
अमर उजाला पड़ताल:
विज्ञापन

: 15 हजार में पिस्टल की होम डिलीवरी का कर रहे दावा, नकली नोटों की होम डिलीवरी करने वालों का अभी तक पता नहीं लग सकी पुलिस और एसटीएफ
: वीडियो कॉल कर हथियार भी दिखाते हैं गिरोह के सदस्य, पुलिस की कोई टेंशन नहीं होने का कर रहे दावा
: एसपी बोले, मामले की जांच शुरू, जल्द होगा गिरोह का भंड़ाफोड
महबूब अली
शामली। नकली नोटों के बाद अब कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर लोगों को फंसाकर हथियारों की होम डिलीवरी करनी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम ग्रुपों में हथियारों की वीडियो को डालकर 15 से लेकर 20 हजार में होम डिलीवरी का दावा गिरोह के सदस्य कर रहे हैं। संवाददाता ने गिरोह के सदस्यों की पड़ताल की तो उन्होंने कहा कि पुलिस की कोई दिक्कत नहीं है। दूसरे दिन ही हथियार घर पर पहुंचा दिया जाएगा। पड़ताल के दौरान खुद को हथियार विक्रेता बताने वालों से कुछ इस तरह से बातचीत हुई।
संवाददाता : भाई हथियार चाहिए, मिलेंगे क्या ?
विक्रेता : कहां से हो, कितने हथियार चाहिए।
संवाददाता: मैं दिल्ली से हूं। पहले रेट बताओ
विक्रेता : मैं भी दिल्ली से हूं, 15 हजार में बढिया पिस्टल दिला दी जाएगी।
संवाददाता: कैसे मिलेगी, पुलिस की कोई दिक्कत तो नहीं
विक्रेता : नहीं, कोई दिक्कत नहीं।
संवाददाता : भाई कम कर लो रुपये
विक्रेता: 14 हजार दे देना, घर पर ही दूसरे दिन होम डिलीवरी करा दूंगा।
संवाददाता : ओके आपको बताता हूं।
दूसरा विक्रेता...
संवाददाता : भाई हथियार चाहिए ?
विक्रेता : ऑडियो कॉल करता हूं। ऑडियो कॉल कर बताता है कि हथियारों की तस्करी करता हूं। 10 से 12 हजार में बढिया हथियार दिला दूंगा।
संवाददाता : कुछ कम लो
विक्रेता : माल बढिया मिलेगा, भाई टेंशन न ले।
इसके बाद विक्रेता वीडियो कॉल कर एक बेड पर पड़ी 15 पिस्तौल और तमंचे दिखाता है।
संवाददाता : कोई दिक्क्त तो नहीं होगी।
विक्रेता : मैं हूं ना
संवाददाता : बताता हूं आपको।
नकली नोट प्रकरण में अभी तक आरोपियों को नहीं पकड़ सकी पुलिस
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नकली नोटों की होम डिलीवरी करने के मामले में पुलिस कई दिन बीतने के बाद भी आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है। हालांकि, शामली क्राइम ब्रांच ओर एसटीएफ मेरठ मामले की जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन


साइबर ठग हो सकते हैं दोनों मामलों में
साइबर एक्सपर्ट विकास कुमार का कहना है कि नकली नोट और हथियारों की होम डिलीवरी का दावा करने वाले लोग साइबर ठग भी हो सकते हैं। लोगाें को ऐसे लोगों के बहकावे में नहीं आना चाहिए। पुलिस से भी मामले की शिकायत करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने कहा
सोशल मीडिया पर हथियारों की तस्करी करने का दावा करने वाले लोगों की जांच क्राइम ब्रांच से शुरू करा दी है। गिरोह के सदस्य साइबर ठग भी हो सकते हैं। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अभिषेक, एसपी शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed