{"_id":"58c836d04f1c1b1e6132ac6e","slug":"holi-ka-khumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली का खुमार, उड़ाया गुलाल, मचाया धमाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली का खुमार, उड़ाया गुलाल, मचाया धमाल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/कैराना। दुल्हैंडी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर से लेकर देहात तक धमाल रहा। रंग में सराबोर युवाओं की टोलियां शहर में बाइक और पैदल घूमती नजर आई। खास बात यह रही कि दुल्हैंडी पर भाजपा की जीत का असर भी दिखाई दिया। कुछ युवाओं की टोलियां भारत माता की जय तथा हर-हर मोदी, घर-घर मोदी के नारे लगाते घूमते रहे।
लोगों ने अपने घरों के बाहर म्यूजिक सिस्टम लगाकर जमकर डांस किया। कमला कालोनी, काकानगर, चरण सिंह कालोनी, विवेक विहार, गगन विहार, दयानंदनगर, आर्यपुरी, सीबी गुप्ता कालोनी, गांधी चौक, बड़ा बाजार, मोहल्ला बड़ी आल सहित कई प्रमुख मोहल्लों में लोगों ने इकट्ठा होकर नृत्य किया। इस दौरान चाट- पकौड़ी, दही बड़ा और अन्य खाद्य पदार्थों का जमकर लुत्फ उठाया। दोपहर बाद अधिकतर लोग नए कपड़े पहनकर शहर में घूमने निकले और मंदिरों पर पहुंचकर प्रसाद चढ़ाया। हनुमान धाम मंदिर, भाकूवाला मंदिर, गुलजारीवाला मंदिर, बलभद्र मंदिर आदि मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
उधर, कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और शामली से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने शामली में हनुमान टीला पर पहुंचकर होली मनाई। एक-दूसरे को गुलाल का टीका लगाया तथा गुंजिया और पकोड़ी का स्वाद लिया। हनुमान टीला प्रबंध कमेटी के प्रधान सलिल द्विवेदी, पुनीत द्विवेदी, मुकेश मैनेजर, राज कुमार मित्तल, चंचल द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
कैराना में रंगों का त्योहार होली आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर होली की शुभकामना दी। सोमवार को दुल्हैंडी के अवसर पर सुबह से ही कस्बा और आसपास का क्षेत्र रंगीन नजर आ रहा था। युवकों की टोलियां डीजे और ढोल की धुन पर नाचते गाते एक दूसरे को गुलाल लगा रही थी। वहीं बच्चों और महिलाओं ने भी पानी के रंगों से भरी पिचकारियों, गुब्बारों का जमकर प्रयोग किया। सोमवार को पुलिस जहां सुरक्षा में मुस्तैद नजर आ रही थी।
वहीं मंगलवार को कोतवाली में भी जमकर होली खेली गई। हर रोज खाकी में नजर आने वाली पुलिस रंगीन नजर आ रही थी। होली का त्योहार शांति पूर्वक संपन्न होने से पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।