फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hoardings on electricity and municipal poles, officials silent

Shamli News: बिजली और पालिका के पोल पर लगे होर्डिंग्स, अधिकारी मौन

Thu, 12 Feb 2026 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Hoardings on electricity and municipal poles, officials silent
शामली में कैराना रोड पर खंभों पर लगे फ्लैक्स बोर्ड। संवाद
- सड़कों से लेकर बाजारों में शहर की सुंदरता को बिगाड़ रहे होर्डिंग्स और फ्लैक्स
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर में बिजली और नगरपालिका के खंभों पर अवैध रूप से होर्डिंग्स और फ्लैक्स लगे हुए हैं, लेकिन अधिकारी सब कुछ जानते हुए अनजान बने हुए हैं। सड़कों से लेकर बाजारों में होर्डिंग्स शहर की सूरत बिगाड़ रहे हैं।
शहरी क्षेत्र में जहां देखो वहीं पर होर्डिंग्स और फ्लैक्स नजर आते हैं। जिसे जहां मौका मिल रहा है, वहीं होर्डिंग्स लगा रहा है। राजनीतिक और व्यवसायिक लोगों द्वारा अपने प्रचार के लिए होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं। होर्डिंग्स लगाने वालों को न तो पालिका से अनुमति लेने की जरूरत है और न ही प्रशासन से। इसकी वजह ये है कि पालिका में इसके लिए कोई नियमावली आज तक नहीं बनाई गई है। इस कारण खंभों पर लटके होर्डिंग्स को उतारने या जुर्माने की कार्रवाई भी नहीं होती।
विज्ञापन

-- ये बोले नागरिक
काका नगर निवासी तरुण सिंह का कहना है कि शहर में खंभों पर होर्डिंग्स नहीं लगने चाहिए। इससे शहर की सुंदरता प्रभावित होती है। होर्डिंग्स के लिए स्थान निर्धारित होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक विहार निवासी नीशू चौधरी का कहना है कि बिजली के खंभे हो पालिका या अन्य कोई भी, जहां भी देखो वहीं होर्डिंग्स नजर आते हैं। इन पर पालिका अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।
बरखंडी निवासी अजीत राणा ने कहा कि खंभों पर कहीं नए होर्डिंग्स लगे है तो कहीं पर पुराने फटे हुए होर्डिंग्स नजर आते हैं। इससे शहर की सूरत बिगड़ रही है। पालिका को इस पर ध्यान देना चाहिए।

-- कोट
शहर में शासन-प्रशासन के निर्देश पर समय-समय पर अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स के विरुद्ध अभियान चलाया जाता है। आगे भी इन्हें हटाने की कार्रवाई की जाएगी। - विनोद कुमार सोलंकी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका शामली

शामली में कैराना रोड पर खंभों पर लगे फ्लैक्स बोर्ड। संवाद

शामली में कैराना रोड पर खंभों पर लगे फ्लैक्स बोर्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed