फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Historyheater arrested in encounter, partner absconding

मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, साथी फरार

Sat, 21 Mar 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Historyheater arrested in encounter, partner absconding
शामली मुठभेड़: गढीपुख्ता पुलिस द्वारा मुठभेड में पकडा गया घायल बदमाश हरीश - फोटो : SHAMLI
गढ़ीपुख्ता (शामली)। गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस ने धनैना नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ में एक सिपाही भी हाथ में गोली लगने से जख्मी हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार रात थाना गढ़ीपुख्ता पुलिस नहर पटरी धनैना पुल पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान बाइक पर पर आ रहे दो लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। सिपाही सचिन के हाथ में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस द्वारा जवाब में की गई फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। घायल बदमाश के कब्जे से पिस्टल, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। घायल बदमाश और सिपाही को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक घायल बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम हरीश निवासी गढ़ीपुख्ता जनपद शामली बताया है, जो थाना गढ़ीपुख्ता का सक्रिय हिस्ट्रीशीटर है। वह अपने साथी के साथ गढ़ीपुख्ता में अवैध वसूली के लिए जा रहा था। एसपी ने बताया गिरफ्तार बदमाश पर शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत जिले के अलावा दिल्ली और हरियाणा में 17 से अधिक हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती के मामले दर्ज हैं। मौके से फरार हुए बदमाश का नाम मोनू निवासी रुड़की जिला हरिद्वार उत्तराखंड बताया है, जिसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश का चालान कर दिया गया।

शामली मुठभेड़ गढीपुख्ता पुलिस द्वारा मुठभेड में  घायल सिपाही

शामली मुठभेड़ गढीपुख्ता पुलिस द्वारा मुठभेड में घायल सिपाही- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed