{"_id":"6716dde54c413a7e900a3fa5","slug":"history-sheeter-murdered-by-attack-with-axe-shamli-news-c-26-1-smrt1048-130484-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कुल्हाड़ी से वार कर की हिस्ट्रीशीटर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कुल्हाड़ी से वार कर की हिस्ट्रीशीटर की हत्या
Tue, 22 Oct 2024 04:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 22 Oct 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना। थानाक्षेत्र के गांव अलाउद्दीनपुर में हिस्ट्रीशीटर दरियाव सिंह की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की गई थी। इस मामले में मृतक के भतीजे ने पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने मुख्य आरोपी रवि को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली। पकड़ा गया आरोपी भी हिस्ट्रीशीटर है। दोनों पक्ष बावारिया जाति से है। पुलिस का कहना है कि करीब दो माह पहले भी मृतक व आरोपी के बीच झगहा हुआ था।
गांव अलाउद्दीनपुर में रविवार रात को दरियाव सिंह (52) की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस की जांच में सामने आया था कि दरियाव सिंह और गांव के रवि में शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसमें रवि ने कुल्हाड़ी से वार कर दरियाव की हत्या कर दी।
विज्ञापन
इस घटना में मृतक के भतीजे राकेश की ओर से रवि व उसके पुत्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई। सोमवार को पुलिस ने आरोपी रवि को गांव सींगरा के पास बावरिया कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है।
पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक व आरोपी के बीच करीब दो माह पहले भी किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उस दौरान दरियाव ने रवि को घायल कर दिया था। उस मामले में दरियाव के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। ं