फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hindu society burnt the effigy of Udhayanidhi for insulting Sanatan.

Shamli News: सनातन के अपमान पर हिंदू समाज ने उदयनिधि का पुतला फूंका

Fri, 08 Sep 2023 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Hindu society burnt the effigy of Udhayanidhi for insulting Sanatan.
बाबरी। सनातन धर्म पर अमर्यादित बयान देने के विरोध में बाबरी के हिंदू समाज के ग्रामीणों ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के पुतले का दहन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जलते हुए पुतले को कब्जे में लिया और बुझाया। इस दौरान ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बाबरी के झंडा चौक पर हिंदू समाज के लोगों ने उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म के खिलाफ दिए गए विवादित बयान को लेकर रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि उदयनिधि ने कहा कि मच्छर, डेंगू बुखार, मलेरिया, कोरोना का विरोध नहीं कर सकते, इन्हें मिटाना होगा। सनातन धर्म भी ऐसा ही है। यह सनातन एवं सामाजिक न्याय के खिलाफ है। इसे खत्म किया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने बाबरी के झंडा चौक पर उदयनिधि का पुतला दहन करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान बाबरी थानाध्यक्ष को किसी ने फोन पर सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जलते हुए पुतले को कब्जे में लेकर बुझाया। इस दौरान पुलिस को देखकर कुछ लोग मौके से खिसक गए। बाबरी थानाध्यक्ष ने माहौल खराब करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद हिंदू समाज के लोगों ने बाबरी थानाध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गौरव कुमार टांक, सुधीर कुमार आर्य, विकास कश्यप, आकाश सैनी, अभिषेक सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed