फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hindu Mahasabha officer arrested

हिंदू महासभा के पदाधिकारी गिरफ्तार  

Mon, 27 Jun 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 27 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Hindu Mahasabha officer arrested
Case drain Kairana - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली/ कैराना। कैराना पलायन प्रकरण पर हिंदू युवा वाहिनी और अखिल भारत हिंदू महासभा के कैराना आने को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। पुलिस ने शामली के बंतीखेड़ा में हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों को तो रोक दिया, लेकिन हिंदू महासभा की छह सदस्यीय टीम कैराना पहुंच गई, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


शाम तक उन्हें पुलिस लाइन में रखने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया। सांसद हुकुम सिंह द्वारा जारी की गई कैराना से 346 हिंदू परिवारों की सूची के मामले में पीड़ितों से बात करने हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष मुकेश राणा और संयोजक अंकुर सहित कई लोगों को बंतीखेड़ा के पास पुलिस ने रोक लिया। जहां उसे उन्हें वापस कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं कैराना में अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय महासचिव पूजा शगुन पांडेय पूर्वाह्न 11 बजे अलीगढ़ के नौरंगाबाद थाना क्षेत्र से मीडिया प्रभारी अशोक पांडे, अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष जयवीर सिंह, डॉ. कैलाश चंद वर्मा प्रदेश अध्यक्ष, गजेंद्र पाल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष और सचिन शर्मा कार से सीधे कस्बे की टीचर्स कॉलोनी पहुंच गए। वहां पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से बात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हिंदू महासभा के पदाधिकारियों के कस्बे में आने की सूचना पर पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंची तथा महासभा के सभी पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने सभी को पुलिस लाइन पहुंचा दिया। कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि महासभा के गिरफ्तार सभी छह पदाधिकारियों का धारा 151 में चालान किया गया है। शाम को उपजिला मजिस्ट्रेट रामअवतार गुप्ता ने महासभा के सभी पदाधिकारियों को एक-एक लाख के निजी मुचलके के साथ जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed