{"_id":"5c72ea0dbdec223c46439672","slug":"hiking-farmers-union-to-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत पहुंची किसान यूनियन की पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत पहुंची किसान यूनियन की पदयात्रा
Mon, 25 Feb 2019 12:31 AM IST
Deepak Sharma
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
Published by: Deepak Sharma
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
padyatra
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। जिले के किसान यूनियन कार्यकर्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर शहीद प्रदीप बनत व अमित कुमार के घर से शुरू की गई पदयात्रा रविवार को एलम होकर बागपत जिले की सीमा में प्रवेश कर गई है। पदयात्रा के एलम पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए 40 जवानों के बाद लोगों में आक्रोश है।
इस आक्रोश में लोगों ने कश्मीर से धारा 370 व 35ए हटाने की मांग तेज कर दी है। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शामली के शहीद हुए जवान प्रदीप कुमार बनत व अमित कुमार के घर से पदयात्रा शुरू की है। शनिवार की शाम यह पदयात्रा कांधला पहुंची, जहां पर कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए धारा 370 को हटाने की मांग की।
यात्रा के संयोजक सवित मलिक ने बताया कि कार्यकर्ता इस यात्रा को लेकर प्रधानमंत्री आवास, संसद भवन, राष्ट्रपति भवन तक जाएंगे। यात्रा के एलम पहुंचने पर नगर पंचायत की अध्यक्ष दीपा पंवार ने नगर वासियों के साथ स्वागत किया। एलम टाऊन हॉल में रात्रि विश्राम करने के बाद कार्यकर्ता बागपत जिले की सीमा में प्रवेश कर गए। इस दौरान जोगिंद्र, जयवीर, विक्रांत, यशपाल, विकास पंवार मौजूद रहे।