फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Highest 94.86 percent votes cast in Biwipur Hatia village of Kairana

कैराना के बीवीपुर हटिया गांव में सवार्धिक 94.86 प्रतिशत वोट पड़ी-

Fri, 11 Feb 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Highest 94.86 percent votes cast in Biwipur Hatia village of Kairana
शामली। विधानसभा चुनाव में कैराना विधानसभा के मतदाताओं ने 75.01 प्रतिशत सर्वाधिक मतदान रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रेंडम चेकिंग के दौरान यह बात सामने आई कि कैराना विधानसभा में 11 बूथों पर 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। जिसमें मुस्लिम बहुल्य बीवीपुर हटिया में सर्वाधिक 94.86 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार शामली विधानसभा सीट पर सर्वाधिक मुस्लिम बाहुल्य मलकपुर में 91.30 प्रतिशत और गढ़ी मियां में 91.06 प्रतिशत वोट पड़ी। थानाभवन विधानसभा सीट मुस्लिम बाहुल्य भैंसानी इस्लामपुर में सर्वाधिक मतदान 90.13 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन

मंडी परिसर में शुक्रवार को जिले की कैराना, शामली और थानाभवन विधानसभा सीटों पर हुए मतदान की प्रेक्षकों की मौजूदगी में बूथों के मतो की रेंडम चेकिंग की गई। प्रदेश भर में हॉट सीट के रूप में चर्चित कैराना विधानसभा में कुल 321638 मतदाताओं में 241251 मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया। इसके अलावा 657 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से वोट डाली। 785 सर्विस मतदाताओं को वोट डालने के प्रपत्र भेजे गए थे। मतगणना से पहले सर्विस मतदाताओं के वोट आने की संभावना है।
विज्ञापन

कैराना विधानसभा सीट पर बीवीपुर हटिया में सवार्धिक 94.86 प्रतिशत वोट पड़ी है। 11 बूथों पर 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। ये सभी मुस्लिम बाहुल्य गांव हैं। इसके अलावा 105 बूथों पर 80 प्रतिशत, 198 बूथों पर 75 प्रतिशत से अधिक मतदान मतदान हुआ है। शामली विधानसभा सीट पर 310192 मतदाताओं में से 209614 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जिसमें 2498 डाक और पोस्टल शामिल है। शामली शहर में सिर्फ कुल 85024 मतदाताओं में से 57231 ने मतदान किया। कुल 60.73 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली विधानसभा सीट पर मुस्लिम बाहुल्य मलकपुर गांव में 91.30 प्रतिशत और गढ़ी मियां पर 91.06 प्रतिशत, 88.98 प्रतिशत मिश्रित आबादी वाले सेहटा गांव में 88.98 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा शामली शहर के मोहल्ला गुजरातियान में 83 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

थानाभवन विधानसभा सीट में कुल 325686 लाख मतदाताओं में से 221005 वोट पड़ी है। जिसमें 67.86 प्रतिशत वोटिंग हुई है। गुर्जर बाहुल्य गुर्जरपुर में 92.70 प्रतिशत हुआ है। भैसानी इस्लामपुर में सात मतदेय स्थलों पर रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ है। भैसानी इस्लामपुर में बूथ संख्या 163 पर 90.13 प्रतिशत, बूथ संख्या 167 पर 88.75 प्रतिशत, बूथ संख्या 161 पर 84.93 प्रतिशत, बूथ संख्या 166 पर 83.13 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय ठिरवा एक में 87.7 प्रतिशत, प्राथमिक विद्यालय जाफरपुर में 82.49 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed