फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   High security number plate is being charged along with fee

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का शुल्क के साथ वसूल रहे खर्चा

Sat, 26 Dec 2020 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
High security number plate is being charged along with fee
शामली। पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट (एचएसआरपी) लगाने की अनिवार्यता के चलते डीलरों द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक रुपये लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शासन ने पुराने वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाया जाना अनिवार्य किया है। जिले में 30 डीलर ऑनलाइन बुकिंग कर नंबर प्लेट लगवा रहे हैं। वाहन चालकों से नंबर प्लेट के लिए निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के शुल्क के अलावा नंबर प्लेट लगवाने का खर्च अलग से लिया जा रहा है। कैराना रोड स्थित ऑटो एजेंसी कर्मचारी सुमन ने बताया कि पुराने वाहनों पर एचएसआरपी लगवाने के लिए 600 रुपये का खर्च आता है, इसमें 450 रुपये शुल्क और 150 रुपये प्लेट मंगवाने और लगवाने का खर्च है। झिंझाना रोड स्थित ऑटो एजेंसी के सेल्स अधिकारी संग्राम सिंह ने बताया कि नई नंबर प्लेट लगवाने के लिए लगभग 400 रुपये ऑनलाइन फीस और 50 से 100 रुपये प्लेट लगाने का अलग से खर्च आता है। फिलहाल इसकी वेबसाइट बंद चल रही है। दिल्ली रोड स्थित ऑटो एजेंसी के संचालक महिपाल चौहान ने बताया कि 500 रुपये में नई नंबर प्लेट लगा रहे हैं, इसमें 447 रुपये शुल्क और 50 रुपये प्लेट को मेरठ से लाने और लगाने का खर्च आता है।
विज्ञापन

--
पुराने वाहन 81 हजार, नंबर प्लेट लगी 550 पर
शामली। जनपद में लगभग 81 हजार पुराने वाहन हैं, जिन पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाई जानी है। जब से शासन से नई नंबर प्लेट लगाने संबंधी निर्देश जारी किए थे, तब से अब तक लगभग 550 वाहनों पर ही यह नंबर प्लेट लग सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पुराने वाहनों की स्थिति
बाइक- 61398
कार-5951
मोपेड- 2712
व्यावसायिक - 5700
भारी वाहन- 5300
--
कोट
शासन द्वारा पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाए जाने पर अग्रिम आदेशों तक छूट दी गई है। कार्यालय में इस नंबर प्लेट के बिना वाहन संबंधी सभी कार्य किए जा रहे हैं।
-मुंशीलाल, एआरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed