फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Here the officers do not reach on time, the complainants are forced to make rounds

Shamli News: यहां तो समय पर पहुंचते ही नहीं अधिकारी, फरियादी चक्कर काटने को मजबूर

Thu, 19 Sep 2024 03:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 19 Sep 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Here the officers do not reach on time, the complainants are forced to make rounds
शामली। भले ही शासन ने अधिकारियों को सुबह 10 बजे कार्यालय पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं के समाधान के आदेश दिए हों मगर जिले के कुछ अधिकारी आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। टीम ने जिलेभर में अधिकारियों के कार्यालयों की पड़ताल की तो 11 बजे तक भी कई अधिकारी कार्यालय नहीं पहुंचे, जिसके कारण फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विकास, भवन, बीएसए कार्यालय, डीआईओएस कार्यालय के साथ ही कलक्ट्रेट व श्रम कार्यालयों में फरियादी अधिकारियों को इंतजार करते नजर आए। पड़ताल के दौरान कुछ इस तरह का नजारा देखने को मिला....
विज्ञापन


स्थान : कलक्ट्रेट कार्यालय में तहसीलदार कार्यालय, समय 10.30 बजे
तहसीलदार प्रियंका जायसवाल अपने कार्यालय में नहीं पहुंची थीं। कुर्सी खाली पड़ी थी। वहीं नायब तहसीलदार की भी कुर्सी खाली थी। श्रम कार्यालय में अधिकारी अचला पांडेय की कुर्सी भी खाली मिली। 11 बजे डूडा विभाग में भी कोई अधिकारी नहीं मिला। जिला कार्यक्रम अधिकारी बाबर खान भी 11 बजे तक कार्यालय में नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्थान : डीआईओएस कार्यालय, समय : सुबह 10.30 बजे
डीआईओएस कार्यालय में नहीं पहुंच सके थे। वहीं अन्य दो कार्यालयों में भी कुर्सियां खाली नजर आईं। पूछने पर कर्मचारी ने बताया कि अभी डीआईओएस आए नहीं हैं, आने वाले ही होंगे।
- स्थान : बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, समय 10.35 बजे
बेसिक शिक्षा अधिकारी अपने कार्यालय में नहीं पहुंचीं थीं। कार्यालय की कुर्सी खाली पड़ी थी। कर्मचारी ने बताया कि मैडम कार्यालय नहीं आईं थीं। बीएसए से बात करने पर उन्होंने बताया कि वह सत्रीय परीक्षा के चलते स्कूलों में निरीक्षण पर थीं।
- स्थान : समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, समय : सुबह 11.01 बजे
समाज कल्याण अधिकारी रीतू रस्तोगी भी अपने कार्यालय में नहीं मिलीं। कार्यालय के बाहर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। सामने कार्यालय में अन्य कर्मचारी कार्य में लगे हुए मिले। वहीं दिव्यांगजन कार्यालय में भी कर्मचारियों को छोड़कर अधिकारियों की कुर्सी खाली मिलीं।
- स्थान : जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, समय- समय 11:13बजे
टीम कार्यालय में पहुंची तो, कार्यालय तो खुला मिला, लेकिन कार्यालय के बाहर कोई भी कर्मचारी नहीं मिला और न ही कार्यालय के अंदर जिला पंचायत राज अधिकारी संदीप अग्रवाल कुर्सी पर मिले।
- कार्यालयों में ये अधिकारी मिले उपस्थित
विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी अपने कार्यालय में कार्य करते नजर आए। कलक्ट्रेट भवन में एसडीएम हामिद हुसैन 10 बजे कार्यालय में मिले। डीएम अरविंद कुमार चौहान व एडीएम संतोष कुमार भी समय पर कार्यालय में मिले।
- यह बोले फरियादी...
कलक्ट्रेट में मिले नौनागली के राहुल और कैराना के जावेद ने बताया कि उन्हें तहसीलदार से काम था, लेकिन अभी तक नहीं आए। वहीं मुजम्मिल खानपुर ने बताया कि उसे श्रम कार्यालय में काम था। अधिकारी समय से नहीं आते। वहीं विकास भवन में मिले टिटौली के रतन सिंह, गांव नाला के हनीफ व नौशाद, शामली दयानंद नगर की बाला देवी और गांव लिलौन के फखरु ने बताया कि पेंशन को लेकर पिछले छह-सात महीने से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समाज कल्याण अधिकारी कभी कार्यालय में नहीं मिलतीं। जिस कारण समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। कर्मचारी ऐसे ही बहका देते हैं।
- क्या कहते है अधिकारी
जिला पंचायत राज अधिकारी संदीप अग्रवाल ने बताया कि वह लखनऊ में बैठक में गए हैं। बीएसए लता राठौर ने बताया कि वह निरीक्षण पर थीं।
समाज कल्याण अधिकारी रीतू रस्तोगी ने बताया कि सहारनपुर में विभागीय मंत्री आए हुए थे, वह समीक्षा बैठक में सहारनपुर आईं थीं। डीआईओएस जेएस शाक्य ने बताया कि वह निरीक्षण पर थे। तहसीलदार प्रियंका का कहना है कि वह समय पर पहुंच गईं थीं। बाबर खान का कहना है कि समय पर कार्यालय पहुंच गए थे।


सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए हुए हैं। यदि किसी ने लापरवाही बरती है तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - संतोष कुमार, एडीएम शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed