फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hepatitis C... you will have to wait for two months for the report

Shamli News: हेपेटाइटिस सी... रिपोर्ट के लिए करना होगा दो महीने इंतजार

Tue, 27 May 2025 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Hepatitis C... you will have to wait for two months for the report
शामली। जसाला बीएसएल टू लैब में हेपेटाइटिस सी के वायरल लोड की जांच किट 15 दिन से खत्म है। किट न होने से मरीजों के वायरल लोड की जांच के लिए नमूनों को मेरठ मेडिकल भेजा जा रहा है। वहां से रिपोर्ट के लिए मरीज को डेढ़ से दो माह तक का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले में हेपेटाइटिस बी व सी के मरीज बढ़ रहे हैं। हर महीने 300 से ज्यादा नए मरीज सामने आ रहे हैं। हेपेटाइटिस के मरीजों के वायरल लोड की जांच के लिए जिला अस्पताल में सप्ताह में शुक्रवार को नमूने लिए जाते हैं। पहले नमूनों को मेरठ मेडिकल भेजा जा रहा था, लेकिन वहां से रिपोर्ट आने में दो महीने तक लगते थे जिससे मरीजों को परेशानी होती थी इसके बाद जसाला बीएसएल टू लैब में हेपेटाइटिस बी व सी के मरीजों के वायरल लोड की जांच की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

इसमें 10 से 15 दिन में रिपोर्ट मिल रही थी लेकिन अब पिछले 15 दिन से भी ज्यादा समय से हेपेटाइटिस सी के वायरल लोड की जांच की किट खत्म है। इस कारण जसाला बीएसएल टू लैब में जांच नहीं हो पा रही है। सिर्फ हेपेटाइटिस बी के मरीजों के वायरल लोड की जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेपेटाइटिस सी की जांच के लिए दो सप्ताह से सैंपलों को मेरठ मेडिकल भेजा जा रहा है। वहां से जांच रिपोर्ट आने में डेढ़ से दो माह का समय लगेगा। इस स्थिति में मरीजों को प्राइवेट लैब में महंगा शुल्क देकर जांच कराने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed