फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Helped 17 needy families

17 जरूरतमंद परिवारों की मदद की

Sun, 31 May 2020 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Helped 17 needy families
शामली अमर उजा ला वह मां सावित्री देवी हॉस्पिटल द्वारा गरीब महिला को राशन सामग्री देते डॉक्टर रीत? - फोटो : SHAMLI
17 जरूरतमंद परिवारों की मदद की
विज्ञापन

शामली। लॉकडाउन में जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मां सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टर दंपती लगातार गरीबों की मदद करने में जुटे हैं। डाक्टरों ने हॉस्पिटल पर 17 गरीब परिवारों को राशन सामग्री वितरित किया।

रविवार को बुढ़ाना बस स्टैंड के निकट स्थित मां सावित्री हॉस्पिटल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर पर मुख्य चिकित्सक डॉक्टर रीतिनाथ शुक्ला और महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीलम शुक्ला ने हॉस्पिटल के स्टाफ के साथ पंजाबी कॉलोनी निवासी 17 गरीब परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया। डा. नीलम शुक्ला ने बताया कि राशन में चीनी, आटा, दाल तेल आदि जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया। डॉक्टर रीतिनाथ शुक्ला ने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस और मास्क आदि लगाकर सरकार की गाइड लाइन का पालन करने की सलाह दी। इस अवसर पर वीना अग्रवाल, किरण त्यागी, सुभाष धीमान, राकेश शर्मा, महेशचंद, मुकेश तायल, लवलीन जैन, नवनीत जैन, रोटेरियन उमाशंकर और गिरधारीलाल नारंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed