फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   hello doctor

हैलो डॉक्टर: चिकित्सक की सलाह के बिना कोई दवा न लें, हो सकते हैं त्वचा रोग के शिकार

Sun, 22 Feb 2026 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
hello doctor
शामली। अमर उजाला के हैलो डॉक्टर कार्यक्रम के तहत लोगों को घर बैठे ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान कराया गया। इस कार्यक्रम के तहत जिला संयुक्त चिकित्सालय में नियुक्त त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्मवीर ने शनिवार को दोपहर एक बजे से दो बजे तक शामली कार्यालय में मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुनकर परामर्श दिया। उन्होंने सलाह दी कि किसी भी बीमारी में स्वयं दवा न लें। विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना ही सुरक्षित उपचार है।
विज्ञापन

सवाल : शरीर पर चार-पांच दिन में अपने आप ही चक्कते बन जाते हैं। (वाजिद अली, डुंडूखेड़ा)
जवाब : कोई भी दर्द निवारक दवा न लें। देसी दवा लेना भी बंद कर दें। इससे आराम आ जाएगा। इसके बाद भी समस्या रहती है तो जिला अस्पताल में 31 नंबर कक्ष में आकर दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल : मेरी उम्र 50 वर्ष है, मुझे करीब छह माह से शरीर में सूखी खुजली रहती है। (विपिन कुमार थानाभवन)
जवाब : खाली पेट किसी तरह कोई दवा न लें। पेट में कीड़े मारने वाली दवा रात को खाना खाने के दो घंटे बाद मीठे दूध के साथ चबाकर लें। जिला अस्पताल में आकर दिखाएं।
सवाल : शरीर में एक साल से एलर्जी रहती है। दवा लेने से भी आराम नहीं आ रहा है (मुनेश)
जवाब : पहले से ली जा रही दर्द की दवाएं तुरंत बंद करें और केवल चिकित्सक की सलाह से ही दवा लें। कीड़े की दवा (एल्बेंडाजोल) और सिट्राजीन ली जा सकती है। शरीर पर किसी भी प्रकार का तेल न लगाएं। नहाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाएं। इसके बाद भी समस्या रहती है तो जिला अस्पताल में आकर दिखाएं।
सवाल : नमक, मूंगफली और गुड़ अधिक खाने पर खुजली शुरू हो जाती है। (कृष्णपाल, परासौली)
जवाब : नमक, गुड़ और मूंगफली सीमित मात्रा में लें, ये गर्म तासीर के होते हैं और एलर्जी बढ़ा सकते हैं। एल्बेंडाजोल ले सकते हैं। चाय और तली भुनी चीजों का सेवन कम करें।

सवाल : एक माह से चेहरे के एक तरफ दो माह से हल्के दाने हैं। (विकास, कैराना)
जवाब : यह फंगल इंफेक्शन हो सकता है। बिना विशेषज्ञ की सलाह से कोई भी ट्यूब या दवा ले रहे हैं तो उसे बंद करें। गलत दवा लेने से इस तरह की समस्या बढ़ती है। जिला अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ को दिखाएं।

सवाल : शरीर में एलर्जी होती है और खुजाने पर शरीर पर चकत्ते बन जाते हैं। (सरिता, शामली)
जवाब : स्वयं ली जाने वाली दर्द की दवा लेना बंद करें। साबुन से नहाएं, तेल न लगाएं और मॉइस्चराइजर क्रीम का प्रयोग करें। आराम न मिले तो अस्पताल में आकर दिखाएं।
सवाल : 18 साल से सोराइसिस की समस्या है। ठंड में ज्यादा परेशानी होती है (राजेंद्र, हिरनवाड़ा)
जवाब : सोराइसिस सर्दी में ज्यादा बढ़ता है। इम्यूनिटी मजबूत रखें, पर्याप्त नींद लें, फल और सलाद खाएं। नियमित दवा लेते रहें। माह में कम से कम एक बार जांच जरूर कराएं। सही उपचार से यह नियंत्रित हो सकता है।

सवाल : कंधे में दर्द रहता है। (अनिल कुमार, माजरा रोड, शामली)
जवाब : जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाएं, समस्या का समाधान हो जाएगा।
सवाल : आंखों के नीचे कालापन आ रहा है और गड्ढे से बन गए हैं (आशीष कुमार, हसनपुर लुहारी)
जवाब : इस तरह की समस्या खून की कमी, तनाव, नींद पूरी न लेने, लगातार मोबाइल फोन की स्क्रीन पर लंबे समय तक रहने या अनुवांशिक कारण से हो सकता है। इसमें पहले खून की जांच कराएं और 7-8 घंटे की नींद लें। मोबाइल और गैजेट्स का अधिक प्रयोग न करें। धूप से बचाव करें। त्वचा रोग विशेषज्ञ की सलाह से ही सनस्क्रीन का प्रयोग करें। किस मौसम में कितने एसपीएफ की जरूरत है। यह विशेषज्ञ से ही पूछकर इस्तेमाल करें।

सवाल : मेरे हाथ पैर पर एलर्जी की समस्या है। (बनारसीदास, ऊंचा गांव)
जवाब : जिला अस्पताल में आकर कक्ष नंबर 31 में आकर दिखाएं। दवा से ठीक हो जाएगी।
सवाल : त्वचा पर गोल चकत्ते बन रहे हैं, एक माह से दिक्कत है। (शालू मलिक, शामली)
जवाब : यह फंगल इंफेक्शन है, जो नमी वाले हिस्सों (जांघ, बगल, छाती के नीचे, उंगलियों के बीच) में ज्यादा होता है। ठंडे ताजे पानी से नहाएं, तौलिया धूप में सुखाएं, तेल न लगाएं और एंटी-फंगल साबुन का प्रयोग करें। नहाने में गीजर/टैंक का गर्म पानी न लें। मानसून में यह बीमारी ज्यादा फैलती है। अप्रशिक्षित व्यक्ति से इलाज न कराएं।


सवाल : मेरे बेटा 15 साल का है। 10वीं की बोर्ड परीक्षा दे रहा है। उसके पेट व कमर पर दाने से बन गए हैं। (जागेंद्र सिंह बधेव)
जवाब: यह चिकन पॉक्स की समस्या हो सकती है। यह पहले छाती, पेट और चेहरे पर यानी अंदर से बाहर की तरफ आती है। वैसे तो यह वायरल संक्रमण है। इसमें लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। इसमें प्रतिरोध क्षमता कम हो जाती है। इसमें ज्यादा से ज्यादा आराम करें और किसी भी तरह का तनाव न लें। अक्सर बोर्ड परीक्षा के दौरान बच्चों में तनाव लेने से यह समस्या बन जाती है। ठंडा-खट्ठा न खाएं। घर पर रहकर हर दो घंटे बाद खाते रहें। अस्पताल में आकर दिखाएं। दवा लेने से यह समस्या ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed