फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Heavy rain in morning and afternoon, chill increased

सुबह और दोपहर में हुई तेज बारिश, ठिठुरन बढ़ी

Sat, 14 Mar 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain in morning and afternoon, chill increased
शामली में बारिश के साथ चली तेज हवा से गिरी गन्ने की फसल। - फोटो : SHAMLI
शामली। पश्चिमी विक्षोभ खत्म न होने से पल-पल मौसम बदल रहा है। शनिवार सुबह तेज हवा के साथ बारिश हुई। जिससे मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। दोपहर में भी थोड़ी देर के लिए बारिश हुई। पिछले 24 घंटे के बाद दिन का पारा चार डिग्री और रात का पारा दो डिग्री तापमान लुढ़क गया। 11 किमी घंटे की रफ्तार से हवा चलने से दिन का तापमान 19 और रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लगातार बारिश से किसानों की चिता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

दुल्हैंडी की शाम सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ चार दिन बाद भी खत्म नहीं हो रहा है। सुबह साढ़े सात बजे आकाश में छाए जाने के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। आधा घंटे की बारिश होने से मौसम बदल गया। उसके बाद धूप निकलने से मौसम सामान्य हो गया। पांच घंटे की धूप निकलने से बाद दोपहर ढाई बजे के लगभग फिर आकाश में बादल छाए गए और आधा घंटे की झमाझम बारिश हुई। पूर्वा हवा चलने से मौसम में ठिठुरन बनी रही। 24 घंटे के बाद दिन का पारा चार डिग्री और रात का पारा दो डिग्री तापमान लुढ़क गया। पूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज कुमार के मुताबिक शनिवार सुबह पांच एमएम और दोपहर बाद दो एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। मार्च माह के पिछले 14 दिन में 132 एमएम से ज्यादा बारिश रिकार्ड की जा चुकी है। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया का कहना है कि ज्यादा बारिश गेहूं, आलू, सरसों, आम, लीची, लौकी समेत कई फसलों को नुकसान दायक है। 17 मार्च के बाद मौसम में बदलाव आएगा।

शामली में शनिवार को हुई बारिश से बर्बाद हुई गेहूं की फसल।

शामली में शनिवार को हुई बारिश से बर्बाद हुई गेहूं की फसल।- फोटो : SHAMLI

झिंझाना बरसात से खेत में भरा पानी

झिंझाना बरसात से खेत में भरा पानी- फोटो : SHAMLI

शामली के झिंझाना में शनिवार को बारिश के साथ चली तेज हवा से बर्बाद हुई फसल को देखकर उदास बैठा किसान?

शामली के झिंझाना में शनिवार को बारिश के साथ चली तेज हवा से बर्बाद हुई फसल को देखकर उदास बैठा किसान?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed