{"_id":"60afe4038ebc3e00d0682aca","slug":"heavy-fire-in-transformer-power-failure-for-20-hours-shamli-news-mrt540147420","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, 20 घंटे से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, 20 घंटे से बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, 20 घंटे से बिजली गुल
बाबरी। गांव में होली चौक पर ऊपर नीचे रखे तीन ट्रांसफार्मरों में बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे आग लग गई। तीनों ट्रांसफार्मरों में ऊंची लपटें निकलती देख ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर फुंकने से गांव में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है।
बुधवार रात्रि करीब साढ़े दस बजे होली चौक पर रखे तीन ट्रांसफार्मरों में अचानक आग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने रेत डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आग की लपटें बढ़ती देख लोगों में अफरातफरी मच गई। ट्रांसफार्मर फट न जाएं, इस डर से ग्रामीण वहां से भाग खड़े हुए। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर में आग लगने से रजनीश पाल, सुरेश सैनी अन्य की दुकानों की दीवारों में दरारें आ गईं हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वे बिजली अधिकारियों का फोन मिलाते रहे, लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया। उधर, ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद से बिजली आपूर्ति ठप है। बृहस्पतिवार देर शाम तक भी आपूर्ति चालू नहीं हो सकी थी।