{"_id":"63309da285e722320b79a32f","slug":"heavy-damage-to-vegetable-crops-due-to-rain-shamli-news-mrt606861841","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से सब्जी की फसल को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से सब्जी की फसल को भारी नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से सब्जी की फसल को भारी नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना। कई दिन रुक-रुककर हुई बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। खेतों में पानी भरने से धान और सब्जियों की फसलें नष्ट होने के कगार पर हैं। गोभी की फसल खेतों में सड़ने लगी है। मौसम की मार के सामने किसान बेबस नजर आ रहे हैं।
पहले सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए करीब एक सप्ताह से हो रही रुक-रुककर बारिश आफत बन गई। धान की अगेती फसल पूरी तरह जमीन पर लेट गई है। गन्ने की फसल में भी नुकसान के आशंका है। सब्जी उगाने वाले किसानों का तो बुरा हाल है। गोभी, बैंगन, हरी मिर्च, टमाटर आदि की फसलें लगातार बारिश होने से खराब हो गई हैं।
किसान राम सिंह का कहना है कि होशंगपुर रोड पर गोभी की फसल तैयार होने वाली थी। कई दिन बारिश न रुकने से खराब होने लगी है। फसल अब तक खराब हो चुकी है। उसे काटना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
किसान सुभाष सैनी का कहना है कि बारिश रुकने के बाद तेज धूप निकलने का डर सता रहा है। इससे गोभी की फसल खराब हो जाएगी। बाला देवी ने बताया कि उन्होंने बैंगन, भिंडी आदि सब्जियों की बुवाई की थी। खेतों से पानी की निकासी न होने तथा अधिक बरसात होने से सब्जियां खराब हो गई हैं।
किसान मोहम्मद मारूफ का कहना है कि लगातार वर्षा से धान की फसल जमीन पर लेट गई है। जिससे बालियों में दाने काले पड़ने का खतरा है। मंडियों में काले दाने का कोई भाव नहीं मिलता है। दूसरी ओर, सब्जी मंडी में सब्जियों के भाव बढ़ गए हैं। जिससे आम आदमी की जेब पर भी भार बढ़ने लगा है।
बारिश के चलते एक सप्ताह में सब्जी के बढ़े दाम प्रति किलोग्राम
सब्जी पहले अब
गोभी 40 60
पालक 25 40
आलू 30 35
हरी मिर्च 80 120
टमाटर 50 60
बैंगन 30 40
भिंडी 30 40
खीरा 40 50