{"_id":"66352898b1f046ebc80560e0","slug":"heat-wave-increases-diarrhea-patients-increase-shamli-news-c-26-1-sal1002-120480-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गर्मी का प्रकोप, डायरिया के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गर्मी का प्रकोप, डायरिया के बढ़े मरीज
Fri, 03 May 2024 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 03 May 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
शामली। बढ़ते तापमान से लोगों की सेहत बिगड़ती जा रही है। जिला अस्पताल में रोजाना डायरिया से पीड़ित 100 से अधिक रोगी इलाज कराने पहुंच रहे हैं। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने से मरीजों की संख्या में और इजाफा होगा। चिकित्सक मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग डायरिया की चपेट में आने लगे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 110 से अधिक मरीज पहुंचे। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अंजू जोधा ने बताया कि इस मौसम में लापरवाही न बरतें। एसी से तुरंत बाहर तेज गर्मी और तेज गर्मी से तुरंत एसी वाले स्थान में प्रवेश न करें। अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें। कहा कि गर्मी के मौसम में इस प्रकार की बीमारियां आम हैं। ऐसे में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जिला अस्पताल में व्यापक प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।
डायरिया के लक्षण
पेट में ऐंठन, उल्टी, बुखार आना, भूख कम लगना, लगातार शरीर कमजोर होना
बचाव
- पानी अधिक से अधिक पीएं
- दूषित खानपान के प्रयोग से बचें
- फल और सब्जियों को अच्छी तरह धोकर प्रयोग करें
- उल्टी-दस्त होने पर ओआरएस का घोल लें।