फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hearing the taunt, the daughter-in-law committed suicide by consuming poison.

गृहक्लेश में बुजुर्ग ने पत्नी को दिया तीन तलाक, ताने सुनकर पुत्रवधु ने जहर खाकर जान दी

Tue, 17 Aug 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hearing the taunt, the daughter-in-law committed suicide by consuming poison.
गृहक्लेश में बुजुर्ग ने पत्नी को दिया तीन तलाक, ताने सुनकर पुत्रवधू ने जहर खाकर जान दी
विज्ञापन

शामली, चौसाना। झिंझाना थाना क्षेत्र के जिजौला गांव में पत्नी और पुत्रवधु के झगड़े से झल्लाए बुजुर्ग ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। सास-ससुर का तलाक कराने के ताने सुनकरपुत्रवधु ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। महिला के पिता की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

चौसाना क्षेत्र गांव जिजौला गांव में रविवार को मकसूदी पत्नी मोमीन की अपनी पुत्रवधु शाहनुमा से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर गुस्साए मोमीन ने अपनी पत्नी मकसूदी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि माता-पिता के तलाक से उनका बेटा नावेज गुस्से में आ गया। उसने अपनी पत्नी को माता-पिता के तलाक का कारण बताकर उसके साथ गाली-गलौच व मारपीट कर दी। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी शाहनुमा को सास-ससुर के तलाक का जिम्मेदार ठहराया। जिससे क्षुब्ध शाहनुमा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना मिलने पर सहारनपुर के थाना सरसावा के गांव समस्तपुर कलां से मायके पक्ष के लोग जिजौला पहुंच गए। परिजनों ने ससुराल वालों पर शाहनुमा की हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शाहनुमा के परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले कई दिन से लगातार दहेज की मांग कर रहे थे। तब उन्होंने 50 हजार रुपये दिए भी थे। इसके बाद ससुराल वाले की मांग और भी बढ़ गई। मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने शाहनुमा की जहर खिलाकर हत्या कर दी। शाहनुमा के पिता मुस्तकीम ने उसके पति नावेज, ससुर मोमीन, सास मकसूदी व ननद और देवरों समेत नौ लोगों के खिलाफ तहरीर दी। सीओ कैराना जितेंद्र सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed