फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hearing on the remand application of Rakesh Pampu and Rohit today

Shamli News: राकेश पंपू और रोहित की रिमांड अर्जी पर सुनवाई आज

Mon, 07 Sep 2026 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 07 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Hearing on the remand application of Rakesh Pampu and Rohit today
शामली। करनाल की जेल में बंद गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू और दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद रोहित को पुलिस रिमांड पर लेने के लिए दाखिल अर्जी पर सोमवार को जिला न्यायालय में सुनवाई होगी। पुलिस ने दोनों को अंकित हत्याकांड की जांच में पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को मामले में कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी गई थी। सोमवार को इस पर सुनवाई होगी। पुलिस को उम्मीद है कि दोनों से पूछताछ में हत्याकांड से जुड़े कई अहम राज खुल सकते हैं।
विज्ञापन

सत्यम-आर्यन की तलाश में हरियाणा समेत कई राज्यों में दबिश
शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में वांछित एक-एक लाख रुपये के इनामी शूटर सत्यम कादयान और आर्यन संधू की तलाश में पुलिस की छह से ज्यादा टीमें कई राज्यों में दबिश दे रही है। पुलिस की टीमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड व गुजरात आदि राज्यों में दबिश दी। बताया कि दोनों शातिर किस्म से लगातार ठिकाने बदल रहे हैं। पुलिस शूटरों की घेराबंदी के लिए जांच में आए उनके संपर्कों, मददगारों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। एएसपी सुमित शुक्ला का कहना है कि अंकित हत्याकांड में वांछित शूटरों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर पुलिस ने शुरू की मुठभेड़ की जांच
शामली। शामली में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 50-50 हजार रुपये के इनामी बदमाशों सुमित और मोहित के मामले की जांच मुजफ्फरनगर पुलिस ने शुरू कर दी है। दो दिन पूर्व डीआईजी के निर्देश पर मुठभेड़ की जांच मुजफ्फरनगर पुलिस को सौंपी गई थी।डीआईजी अभिषेक ने बताया कि मुजफ्फरनगर पुलिस मुठभेड़ से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच में पुलिस की कार्रवाई, घटनास्थल और मुठभेड़ से जुड़े अन्य तथ्यों की पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed