{"_id":"632df87acbbb366bf50a34a5","slug":"health-team-sprayed-insecticide-shamli-news-mrt606496176","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य टीम ने कराया कीटनाशक का छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य टीम ने कराया कीटनाशक का छिड़काव
विज्ञापन

गोसगढ़ में ग्रामीणों को बीमारियों की रोकथाम के लिए किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग व संक्रामक रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिला मलेरिया अधिकारी ने टीम के साथ गांव गोसगढ़ और गोशाला जलालाबाद में कीटनाशक का छिड़काव कराया।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि गांव गोसगढ़ में स्वास्थ्य टीम के साथ भ्रमण किया गया। टीम ने गांव में प्रधान व आशा से जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में फिलहाल किसी संक्रामक बीमारी का प्रकोप नहीं है। इसके बाद टीम ने गांव गोसगढ़ व गोशाला जलालाबाद में कीटनाशक का छिड़काव कराया। इस दौरान ग्रामीणों को स्वास्थ्य शिक्षा देकर पंपलेट का वितरण कर जागरूक किया गया।
जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि बरसात का मौसम चल रहा है। अपने घर और आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई रखें। अपने घर में रखे बेकार निष्प्रयोज्य बर्तन, कूलर, फ्रिज, फूल के गमले, नारियल के खोल आदि को रोजाना जांच करें। यदि कहीं पानी इकट्ठा हो तो उसमें सप्ताह में दो बार मिट्टी का तेल या जला हुआ मोबिल ऑयल डाले।
विज्ञापन
-------
पांच अक्तूबर तक होंगे छात्रवृत्ति योजना परीक्षा के आवेदन
शामली। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन करने की पंजीकरण तिथि बढ़कर पांच अक्तूबर हो गई है। पहले इसकी अंतिम तिथि 24 सितंबर थी। बेसिक शिक्षा परिषद की नोडल अधिकारी उपमा शर्मा ने बताया कि छात्रवृत्ति योजना की पंजीकरण तिथि शासन ने 24 सितंबर से बढ़ाकर पांच अक्तूबर की गई है। इस योजना में कक्षा आठ में पढ़ने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक इस योजना की परीक्षा के लिए 230 विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं।