गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की
शामली, कैराना। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत सीएचसी पर एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें 82 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। शुक्रवार को कैराना ब्लॉक के अंतर्गत कैराना सीएचसी, ऊंचागाव व भूरा पीएचसी पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत विशेष कैंप लगाया गया, जहां गर्भवती महिलाओं व बच्चों की एंटीजन किट से कोरोना की जांच की गई। डा. रोशी फातिमा ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस अभियान के तहत हर गर्भवती मां को हो एहसास कि वह हैं सबसे खास, योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कैंप लगाए गए हैं, जिसमें पांच माह की गर्भवती महिलाओं में खून की कमी, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर आदि की फ्री जांच की गई। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के नए कार्ड बनाए गए।