फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   He carried his wife's body 30 kilometers away but could not find the police.

Shamli News: 30 किलोमीटर दूर पत्नी का शव लेकर पहुंचा, कहीं नहीं मिली पुलिस

Sun, 24 May 2026 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 24 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
He carried his wife's body 30 kilometers away but could not find the police.
शामली। बागपत जिले के सरूरपुर क्षेत्र के ईंट भट्ठे पर पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति आस मोहम्मद कई घंटे तक शव को लिए बैठा रहा। सुबह भोर में 30 किलोमीटर दूर कार से शव को लेकर अपने गांव खेड़ा कुरतान पहुंचा। रास्ते में दो थाने और चार पुलिस चौकी उन्होंने पार की, लेकिन कहीं पर कोई चेकिंग नहीं हुई। इस दौरान आरोपी भी बेखौफ ही रहा।
विज्ञापन

आस मोहम्मद ने पुलिस पूछताछ में बताया कि शुक्रवार रात में करीब 12 बजे के आसपास उसने पत्नी इशरत की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह रात में कई घंटे तक शव के पास ही मौजूद रहा। अपने दोस्त को पत्नी को बीमार होने का हवाला देकर कार लेकर बुलाया। वह कार में शव को रखकर ईंट भट्ठे से करीब 30 किलोमीटर दूर अपने गांव पहुंचा। रास्ते में बागपत जिले की सरूरपुर चौकी, बड़ौत नहर पुल चौकी, छपरौली चौकी, बड़ौत कोतवाली, इसके बाद रमाला थाना, ककड़ीपुर पुलिस चौकी, फिर शामली जिले की एलम चौकी को पार करते हुए अपने घर पहुंचा। इस दौरान कहीं पर पुलिस ने चेकिंग नहीं की गई। इससे पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोपी ने अपने बच्चों को भी महिला का बीमार होना बताया था। बच्चों को तो यह आभास तक नहीं हुआ कि उनकी मां अब इस दुनिया में नहीं रही।
विज्ञापन

मोबाइल फोन पर बात करने को लेकर भी करता था शक
पुलिस की पूछताछ में बताया कि महिला फोन पर बात करती थी तो उसे शक होता था कि वह किसी आदमी से बात कर रही है। इसे लेकर भी पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि आस मोहम्मद ने पूछताछ में बताया कि उसका इरादा पत्नी की हत्या करना नहीं था। वह उसके पास से गए व्यक्ति की जानकारी करने के लिए उसके गले को दबाकर उसे डरा रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed