फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   he blessings of Lakshmi showered on the market on Dhanteras

धनतेरस पर बाजार पर बरसी लक्ष्मी की कृपा

Mon, 24 Oct 2022 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
he blessings of Lakshmi showered on the market on Dhanteras
शामली गांधी चौक बाजार में सजावट के सामान की खरीदारी करती महिला - फोटो : SHAMLI
धनतेरस पर बाजार पर बरसी लक्ष्मी की कृपा
विज्ञापन

शामली। धनतेरस पर इस बार बाजार में लक्ष्मी की कृपा खूब बरसी। दूसरे दिन भी जिले में करीब 50 करोड़ का कारोबार हुआ। रविवार को भी करीब 15 करोड़ का सराफा का कारोबार हुआ। दो दिन में 400 बाइकों की डिलीवरी हुई। इसके अलावा करीब 50 कार, 100 से ज्यादा स्कूटी, करीब 20 ट्रैक्टर बिके। मोबाइल की दुकानों पर भी जबरदस्त भीड़ रही।
इस बार धनतेरस दो दिन मनाई गई। दोनों दिन 50-50 करोड़ का कारोबार हुआ। रविवार को भी 15 करोड़ का सराफा कारोबार, करीब 5 करोड़ का बर्तन का कारोबार हुआ। ऑटोमोबाइल सेक्टर में करीब 20 करोड़ कारोबार हुआ। बाजारों में लोगों ने बर्तन, झाड़ू, चांदी के सिक्के की जमकर खरीदारी की। दीपावली पर घरों को सजाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर भीड़ रही। खासकर झालरों की जबरदस्त डिमांड रही। ग्राहकों की भीड़ बढ़ने से बड़ा बाजार, गांधी चौक बाजार, माजरा रोड, दिल्ली बस अड्डा स्थित बाजार में जाम जैसे हालात रहे। व्यापारियों के चेहरे खुशी से खिले रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बाजारों में गश्त करती रही। ई-रिक्शाओं पर बाजार में प्रवेश पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन

पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्घि की कामना
धनतेरस और नरक चतुर्दशी पर घरों पर यम, कुबेर, हनुमान जी व माता लक्ष्मी की पूजा की गई। शाम को पूजा करने के बाद घरों में दीप एवं मोमबत्तियां जलाकर प्रकाश किया गया। दिनभर लोगों ने खरीदारी की और शाम को घरों में पूजा-अर्चना की। घरों में मिट्टी के दीये जलाकर माता लक्ष्मी की पूजा की और परिवार में सुख, समृद्धि की कामना की। एक दिन पहले ही नगर दीपों से जगमगा उठा। बच्चों ने जमकर ग्रीन पटाखे जलाए। वीवी पीजी कॉलेज में पटाखों बाजार लगाया गया। जहां सिर्फ ग्रीन पटाखों की ही बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगीन मोमबत्तियां भी जलेंगी
दीपावली के त्योहार पर घरों को जगमगाने के लिए बाजारों में जगह-जगह मोमबत्तियों का स्टॉल लगाया गया। इन दुकानों पर सादी मोमबत्तियों से लेकर रंगीन मोमबत्तियां उपलब्ध हैं। घरों को दीपों के स्थान पर मोमबत्तियों ने ज्यादा जगह ले ली है। दुकानों पर सोमवार को मोमबत्तियों की जबरदस्त बिक्री हुई।

फूलों के सजे बाजार
लक्ष्मी व गणेश पूजन में फूलों का विशेष महत्व होने के चलते दुकानों पर जबरदस्त फूलों की बिक्री हुई। खासकर गेंदे की माला अधिक बिकी। एक माला की कीमत 10 से लेकर 20 रुपये रही। वहीं घरों को सजाने के लिए भी अनेक प्रकार के फूलों की बिक्री हुई।

ामली मेन बजार में सजावट के सामान की खरीदारी करती युवतियां।

ामली मेन बजार में सजावट के सामान की खरीदारी करती युवतियां।- फोटो : SHAMLI

शामली मेन बजार में सजावट के सामान की खरीदारी करती युवतियां।

शामली मेन बजार में सजावट के सामान की खरीदारी करती युवतियां।- फोटो : SHAMLI

शामली दीपावली पर रंग-बिरंगी राशेनी से सजा शहर।

शामली दीपावली पर रंग-बिरंगी राशेनी से सजा शहर।- फोटो : SHAMLI

शामली दीपावली पर रंग-बिरंगी रोशनी से सजा शहर।

शामली दीपावली पर रंग-बिरंगी रोशनी से सजा शहर।- फोटो : SHAMLI

शामली बड़ा बाजार में गश्त करते पुलिसकर्मी।

शामली बड़ा बाजार में गश्त करते पुलिसकर्मी।- फोटो : SHAMLI

शामली गांधी चौक बाजार में दीपावली पर लगी भीड़।

शामली गांधी चौक बाजार में दीपावली पर लगी भीड़।- फोटो : SHAMLI

शामली बड़ा बाजार में बर्तनों की खरीदारी करते लोग।

शामली बड़ा बाजार में बर्तनों की खरीदारी करते लोग।- फोटो : SHAMLI

शामली दीपावली पर खरीदारी करती महिलाएं।

शामली दीपावली पर खरीदारी करती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed